
ट्रेन से युवक गिरा कट कर मौत
बांदा
चलती ट्रेन में चढते समय पैर फिसल जाने से युवक नीचे के नीचे आकर कट गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हमीरपुर जिला के कुनेहटा गांव निवासी 19 वर्षीय हरिभजन पुत्र वृंदावन बुधवार की दोपहर चित्रकूट जाने के लिए इंटर सिटी ट्रेन में चढ रहा था। तभी पैर फिसल जाने से वह ट्रेन के नीचे आकर कट गया। उसका शरीर दो हिस्सो में बट गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से निकले मोबाइल नबंर और आधार कार्ड से पुलिस ने परिजनो को जानकारी दी। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के रिस्ते के बहनोई बलराम ने बताया कि वह चित्रकूट जा रहा था। तभी ट्रेन से नीचे गिर गया उसकी मौत हो गई। मृतक जेसीबी और कार चलाता था। वह दो भाईयो भाईयो में छोटा था। अचानक हुई इस घटना से मां रानी समेत परिजनो का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
बांदा।
चलती ट्रेन में चढते समय पैर फिसल जाने से युवक नीचे के नीचे आकर कट गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हमीरपुर जिला के कुनेहटा गांव निवासी 19 वर्षीय हरिभजन पुत्र वृंदावन बुधवार की दोपहर चित्रकूट जाने के लिए इंटर सिटी ट्रेन में चढ रहा था। तभी पैर फिसल जाने से वह ट्रेन के नीचे आकर कट गया। उसका शरीर दो हिस्सो में बट गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से निकले मोबाइल नबंर और आधार कार्ड से पुलिस ने परिजनो को जानकारी दी। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के रिस्ते के बहनोई बलराम ने बताया कि वह चित्रकूट जा रहा था। तभी ट्रेन से नीचे गिर गया उसकी मौत हो गई। मृतक जेसीबी और कार चलाता था। वह दो भाईयो भाईयो में छोटा था। अचानक हुई इस घटना से मां रानी समेत परिजनो का रो रोकर बुरा हाल हो गया।