

डीडवाना-कुचामन में गुरुवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत गुरुवार को जिला कलक्टर श्री पुखराज सेन ने सभी अधिकारियों व कार्मिकों को नशा नही करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नशा नहीं करने व अन्य लोगों को भी नशा नहीं करने हेतु प्रेरित करने के लिए हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी जयपाल सिंह ने बताया कि अभियान अन्तर्गत हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री महेंद्र मीणा द्वारा किया गया जिसके बाद समस्त कर्मचारियों ने हस्ताक्षर करके नशा नहीं करने की शपथ ली।
[yop_poll id="10"]




