A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रदेश एवं जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले 77 बच्चे हुए सम्मानित

हर बार पहले से भी बेहतर प्रदर्शन करने का जज्बा ही खिलाड़ियों को श्रेष्ठ बनाती है : घनश्याम देवांगन

IMG 20250619 WA0024 2

भिलाई। प्रदेश एवं जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले अभिषेक मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स एकेडमी रिसाली के 77 बच्चों को परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य 9वीं सब- जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराटे चैंपियनशिप 2025 प्रतियोगिता में एकेडमी के बच्चों ने 2 गोल्ड और 7 सिल्वर सहित कुल 23 पदक जीतने का गौरव हासिल किया है। एकेडमी के संरक्षक एवं देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में आयोजित समारोह में सभी विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक सेंसाई ब्लैक बेल्ट 3 डन कियो सर्टिफाइड जज एवं कोच अभिषेक कुमार को सम्मानित किया।

IMG 20250619 224335
Oplus_16777216

समारोह को संबोधित करते हुए घनश्याम देवांगन ने कराटे के सभी विजेता खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और इसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट से सेल्फ डिफेंस के साथ ही शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस, अनुशासन, आत्मविश्वास, साहस एवं एकाग्रता के गुणों का भी विकास होता है। हर बार पहले से भी बेहतर प्रदर्शन करने का जज्बा ही खिलाड़ियों को श्रेष्ठ बनाती है।

IMG 20250619 220130
Oplus_16777216

छत्तीसगढ़ कराटे डू एसोसिएशन द्वारा महिला महाविद्यालय भिलाई में आयोजित इस प्रतियोगिता में दुर्ग, भिलाई, रायपुर, राजनांदगांव, बिलासपुर, बस्तर, कबीरधाम, बेमेतरा, रायगढ़ सहित अन्य स्थानों के 450 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

यह प्रतियोगिता मेल और फीमेल वर्ग में कराटे के काता और कुमीते केटेगरी में आयोजित की गई थी। पदक जीतने वालों में मायरा बघेल, काव्य वर्मा, लक्षिता वर्मा, मौली साहू, मेधा देवांगन, दीक्षा पाटिल, वरूणिका प्रसाद, मयंक देवांगन, अद्विका रहते, कनिका वर्मा, कलश, हर्षप्रीत सिंह सेठी, समर्थ सिंह, अभ्युदय प्रसाद, कुशाग्र वर्मा, अनंत तिवारी, अधिक साहा, अथर्व दुबे, शौर्य चंद्र साहू, आदित्य रंजन सिंह, अक्षत तिलासी, अनुभव सिंह शामिल हैं।

IMG 20250619 224548
Oplus_16777216

उल्लेखनीय है कि काता स्पर्धा में 12 वर्ष कैटिगरी के तीनों पदक विजेता अनिक साहा गोल्ड, अथर्व दुबे सिल्वर एवं अनंत तिवारी कांस्य पदक विजेता अभिषेक एकेडमी के ही खिलाड़ी हैं। अभिषेक मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स एकेडमी फिनिक्स शीतो रियो कराटे डू एसोसिएशन इंडिया से एफिलिएटेड है। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक रेन्शी अमल तालुकदार, टेक्निकल डायरेक्टर रेन्शी बी. नायडू, कार्यकारी अध्यक्ष रेन्शी दीपक गुप्ता, आकाश राजपूत एवं धनकर आदि के कुशल मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता संपन्न हुई । परमेश्वरी भवन में आयोजित सम्मान समारोह में जिला स्तरीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता में 11 गोल्ड, 16 रजत सहित मेडल जीतने वाले अभिषेक एकेडमी के 54 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों में मायरा बघेल, सानवी सिंह, सुप्रिया, खुशान्त वर्मा चिराग रूद्र, भार्गवी, अय्यान कौशिक, सेन, सुप्रांशु तिवारी, माहिर प्रकाश, उत्कर्ष सिंह, ध्रुव कर्माकर, काव्या वर्मा, अनिक साहा, रिमझिम देबनाथ, अथर्व दुबे, दिशा यादव, कोविद्य साहू, दीक्षा पाटिल, अबीर, अद्विका, भव्य वर्मा, अनुभव सिंह, मिहिर प्रकाश, प्रथमेश गांधी, आशुतोष त्रिपाठी,प्रतिष्ठा तिवारी, कनिका वर्मा, कलश गंगबोइर, शोर्य चंद्र साहू, इशिता वर्मा, रिद्धि, रूबेन, सानवी कुमारी, रियान, हनुमेश, स्वर्णिम शामिल है। मेडल जीतने वाली सबसे छोटी उम्र की खिलाड़ी 7 वर्षीय मायरा बघेल एवं सुप्रिया है।

IMG 20250619 WA0029 1

एकेडमी के खिलाड़ियों ने समारोह में कराटे के एक्सरसाइज एवं पिरामिड बनाने का शानदार प्रदर्शन किया तथा सेल्फ डिफेंस के करतब दिखाए। सम्मान समारोह में विजेता खिलाड़ियों के साथ ही उनके अभिभावक एवं रिश्तेदार बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। उल्लेखनीय है कि परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसाली में बच्चों को नियमित रूप से कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!