A2Z सभी खबर सभी जिले की

पूर्व प्रधानमन्त्री को दी गई श्रद्धाँजलि

पूर्व प्रधानमन्त्री को दी गई श्रद्धाँजलि

महराजगंज उत्तर प्रदेश

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

फरेन्दा( महराजगंज) — देश के पूर्व प्रधानमन्त्री दुनिया के विख्यात अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन लम्बी बीमारी के कारण बीती रात उपचार के दौरान हो गई है।वह लगभग 92 वर्ष के रहे। उनके निधन की खबर सुनते ही काँग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को लेकर आज शुक्रवार को काँग्रेस के जन सम्पर्क कार्यालय पर पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित की गई। लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाँजलि दी और दो मिनट मौन रहकर मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की‌‌। इसके पश्चात पूर्व चेयरमैन व लोकतन्त्र सेनानी जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव व पीसी oसी oसदस्य विजय सिंह ने कहा कि आज दुनिया ने एक ऐसे अर्थशास्त्री को खो दिया जो भारत ही नहीं पूरे देश को मजबूत किया ‌। काँग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डाक्टर रामनारायन चौरसिया ने कहा कि देश के मन्दी काल में पूर्व प्रधानमन्त्री डाक्टर मनमोहन सिंह के अर्थनीति से देश में रोजगार घटे नहीं।

आयोजित शोक सभा में अरविन्द यादव, अशोक चौरसिया,कलीम, प्रदीप यादव, सुनील, बब्लू शर्मा, दशरथ, रामनिवास चौरसिया, राजाराम,सोनूपाल, दिनेश,व विजय सहानी सहित कई दर्जन काँग्रेसी नेता मौजूद रहे।।

Back to top button
error: Content is protected !!