
आजसु पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए पिपरवार के कार्यकर्ता।।
संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी
खलारी। आजसु पार्टी का स्थापना दिवस पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया।इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के आह्वान पर रांची के खेलगांव में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से सैकड़ो की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।जानकारी के मुताबिक पार्टी के सभी कार्यकर्ता रविवार की सुबह बचरा चार नंबर स्थित सहित कृष्णा महतो चौक में जमा हुए और जमकर नारेबाजी की।इसके बाद सभी कार्यकर्ता विभिन्न वाहनों में सवार होकर एक साथ रांची के लिए रवाना हुए।इस संबंध में पार्टी के रांची जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष नागेश्वर महतो ने बताया कि रांची के खेलगांव में पार्टी के द्वारा बलिदान दिवस के रूप में स्थापना दिवस मनाया जा रहा है,जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।कार्यक्रम में पार्टी को बुथ स्तर पर मजबूत बनाने,सदस्यता अभियान चलाने सहित ग्रामीण जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।रांची जाने वालों में मुख्य रूप से पार्टी के रांची जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष नागेश्वर महतो, उमेश मेहता,अर्जुन महतो, मोहन महतो,शंभु गुप्ता,राजू सोनी,राजकुमार महतो, काशीनाथ महतो,दीपक कुमार सिन्हा,मनीलाल महतो,चिंतामन महतो, देवनाथ महतो,रामप्रसाद महतो,हीरा महतो,नरेश महतो सहित कई कार्यकर्ताओ का नाम शामिल है।



