A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोंडा

तीन दिन से लापता युवक का नहीं लगा सुराग, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर शुरू की तलाश

IMG 20250622 WA0151 IMG 20250622 WA0153 IMG 20250622 WA0152तीन दिन से लापता युवक का नहीं लगा सुराग, परिजनों का रो-रोकर बुरा हालपुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर शुरू की तलाश

करनैलगंज, गोंडा: कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में रहने वाला एक युवक तीन दिन से लापता है। युवक के अचानक गायब हो जाने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

 गांधीनगर निवासी सिपाही लाल तिवारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका 30 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश तिवारी 20 जून की रात से लापता है। परिजनों ने जब उसका मोबाइल फोन मिलाया तो वह बंद मिला। घटना के बाद से ही परिजनों ने रिश्तेदारी से लेकर आसपास के इलाकों में हर संभव स्थान पर तलाश की, लेकिन ओम प्रकाश का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। लापता युवक की पत्नी निशी तिवारी और उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से भी डरे हुए हैं। कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया कि सिपाही लाल तिवारी की तहरीर पर युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। युवक की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!