A2Z सभी खबर सभी जिले की

चित्रकूट के बरगढ में बरामद शव की शिनाख्त का दावा, अब पुलिस कराएगी डीएनए टेस्ट

चित्रकूट मे बरगढ़ थाना क्षेत्र के कलचिहा जंगल में तीन दिन पहले पत्थरों के बोल्डरों के नीचे दबे बरामद शव की शिनाख्त को लेकर पेंच फंस गया है एक व्यक्ति ने पोस्टमार्टम हाउस पहंुचकर शव को देखकर अपने लापता बेटे का होने का दावा किया हालांकि उसका बेटा करीब ढ़ाई माह पहले गायब हुआ था। जिसमें उसकी प्रेमिका और एक युवक जेल काट रहे है। बीते मंगलवार को बरगढ़ पुलिस ने शव को बरामद किया है जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। अज्ञात लोगों ने हत्या करने के बाद शव को बोल्डरों के नीचे दबा दिया था पुलिस इस शव को करीब दो सप्ताह पुराना बता रही है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे कोठिलिहाई निवासी अभिलाष सिंह ने शव को देखा। दावा किया कि यह शव लापता बेटे 21 वर्षीय रोशन का बताया। कहा कि शव के दाहिने पैर में जलने का निशान है। उसका बेटा कई साल पहले बाइक के सलेंसर में जल गया था, यह वही निशान दिख रहा है। वैसे रोशन सिंह करीब ढ़ाई माह पहले गायब हुआ था। जिसमें प्रेम प्रसंग के चलते उसकी हत्या कर शव को यमुना नदी में फेकने की बात सामने आई थी। इसी मामले में पुलिस ने प्रेमिका और उसके एक दोस्त को पकड़ा था। दोनो ने पुलिस के सामने बयानों में कहा था कि उन लोगों ने रोशन की हत्या कर शव यमुना में फेंक दिया था। पुलिस ने यमुना में शव को बरामद करने के प्रयास भी किए थे, लेकिन शव नहीं मिल पाया था। बाद में पुलिस ने दोनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया था। दोनो मौजूदा समय पर जिला कारागार में है। बरगढ़ थाना प्रभारी पंकज तिवारी का कहना है कि कलचिहा जंगल में बरामद युवक का करीब 10 से 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। जबकि रोशन की मौत का मामला करीब ढाई महीने पहले का है। ऐसे में यह शव रोशन का है, यह स्पष्ट होना फिलहाल मुश्किल है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि यह कितने दिन पुराना है और संबंधित युवक की मौत कब हुई है। कहा कि परिजनों के दावे को देखते हुए शव की असली पहचान के लिए उनका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!