A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं  जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न

IMG 20241228 195059

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं  जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न

बैठक में जिलाधिकारी ने आशाओं एवं आशा संगनी की चयन प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का मेडिकल काॅलेज एवं महिला चिकित्सालय में अवशेष भुगतान को शत् प्रतिशत रूप से कराये जाने के निर्देश प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दिये। उन्होंने आशाओं का भुगतान महुआ, बिसण्डा में लम्बित होने पर तत्काल कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं सहित सभी गर्भवती महिलाओं का रजिस्टेªशन कराते हुए उनकी सभी एएलसी जांच कराये जाने तथा मातृ एवं बाल मृत्यु की समीक्षा करते हुए बाल मृत्यु होने के कारणों की पहचान करने के निर्देश दिये, जिससे कि चिकित्सा सुविधाओं में ध्यान दिया जा सके। उन्होंने परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य को पूर्ण करने तथा लाभार्थियों का समय से भुगतान कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने नियमित टीकाकरण के अन्तर्गत बच्चों के टीकाकरण हेतु ड्यू लिस्ट आशा व एएनएम द्वारा ठीक प्रकार से बनाये जाने तथा छूटे बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आयरन सीरप छ माह से पाॅच वर्ष तक के बच्चों को वितरण कराये जाने हेतु प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया तथा आरबीएसके की टीमों द्वारा आंगनबाडी एवं विद्यालय के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों, बीडी सिगरेट पीने वालों व सूगर पीडित तथा जिन घरों में क्षय रोग से सम्बन्धित मरीब रहे हों उनकी जांच करते हुए टीबी रोगियों की स्क्रीनिंग एवं चिन्हित किये जाने के निर्देश दिये, जिससे इस रोग की रोकथाम की जा सके। उन्होंने कुष्ठ रोग नियंत्रण कार्यक्रम केे अन्तर्गत 30 जनवरी से 13 फरवरी, 2025 तक जागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के समस्त चिकित्सा अधिकारियों को दिये। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाये जाने के कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने पोषण अभियान के अन्तर्गत जिला पोषण समिति की बैठक में रिक्त आंगनबाडी कार्यकत्रियों की चयन प्रक्रिया को पूर्ण किये जाने हेतु शीघ्र कार्यवाही किये जाने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये। उन्होंने हर आंगनबाडी केन्द्र पर एमडीएम पंजिका बनाये जाने तथा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को नियमित रूप से पोषाहार वितरण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पोषण टैªकर एप में आधार सत्यापन कराये जाने तथा सभी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का वजन लेकर चार्ट तैयार कराये जाने के निर्देश मुख्य सेविकाओं को दिये। उन्होंने सभी ब्लाकों में आंगनबाडी कार्यकत्रियों का पोषण टैªकर एप व अन्य कार्यों के सम्पादन हेतु प्रशिक्षण कैम्प आयोजित किये जाने के निर्देश डीपीओ को दिये। उन्होंने अवशेष आंगनबाडी केन्द्रों का निर्माण किये जाने हेतु भूमि का चयन राजस्व विभाग से कराकर शीघ्र प्रस्ताव दिये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अवशेष आंगनबाडी केन्द्रों में शौचालयों का निर्माण कार्य शीघ्र खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय कर पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आंगनबाडी केन्द्रों में विद्युतीकरण का कार्य भी शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ अनिल कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!