
नागपुर-: राज्य मे एक बार फिर से ठंड के बढ़ने की संभावनाएं दिख रही है। मौसम शुष्क हो रहा है। उत्तर की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं से ठंड बढ़ सकता है। रविवार 29 दिसंबर को राज्य के कई शहरों मे न्युनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। पश्चिमी चक्रवात के कारण लेह लद्दाख कश्मीर के इलाकों मे बर्फवारी भी हो रही है। पंजाब राजस्थान दिल्ली उत्तरप्रदेश हिमाचल आदि जगहों मे घना कोहरा छाया हुआ है। इससे संभावना दिख रही है कि राज्य भी बादल छाए रहेंगे ठंड भी बढ़ेगी। भारतीय मौसम विभाग ने 3-4जनवरी को पश्चिमी चक्रवात के पूर्वानुमान के कारण फिर से बर्फवारी एवं शीतलहर की संभावना बताई है।