ताज़ा खबर

जालौन: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पर घेराव कर की नारेबाजी

जालौन: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पर घेराव कर, की नारेबाजी

रिपोर्ट -इमरान अली
जिला- जालौन, यूपी

उरई (जालौन) उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ

ऑन लाईन उपस्थिति से मुक्त किए जाने को लेकर हल्लाबोल किया गया और इसी के चलते उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने ज्ञापन भी दिया गया जिसमे कहा गया है कि अपर मुख्य सचिव पंचायती राज के द्वारा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की ऑनलाईन उपस्थिति दर्ज करवाये जाने का आदेश जारी किया गया है। जिसमे पचायती राज विभाग कर्मचारी काफी परेशान है क्योंकि नियुक्ति के समय कर्मचारियों की योग्यता साक्षर मात्र होने के कारण कम पढे लिखे कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। जो शिक्षित एव योग्य कर्मचारी है उन्हें ब्लाक जनपद व प्रदेश स्तर पर कार्यालय एवं आवासों पर सम्बद्ध किया गया है। अन्य सफाई कर्मचारियों से विभाग के अलावा अन्यत्र कार्य भी लिये जाते है जैसे बी एलओ ड्राईवर, रसोईया, अर्दली चपरासी, माली, गौशाला में ड्यूटी लगाना, साड पकडना सड़को पर गाय भगाने, जनगणना कार्य, राशन कार्ड सर्वे सचारी रोग एवं आयुष्मान कार्ड सर्वे सहित अन्य कार्य लिए जा रहे है। ऐसी स्थिति में ऑनलाईन हाजिरी लगाना सम्भव नही है।इसलिए विनम्र अनुरोध है कि कम पढ़े लिखे सफाई कर्मचारियों के साथ न्याय करते हुये श्रीमान् मुख्य सचिव पंचायत राज उ०प्र० शासन को एवं जिला पचायत राज अधिकारी महोदय को आन लाईन उपस्थिति से मुक्त करवाने हेतु कृपा करें। इस हल्लाबोल मे  निवेदक सुरेश चन्द्र जिलाध्यक्ष ,मुन्नालाल राजपूत,विपिन कुमार वर्मा,आशीष झॉ जिला संगठन मंत्री,जिला मंत्री गलपत सिंहअहिरवार,चन्दशेखार बादब,त्रिभुवन सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष,देनेश कुमार वैज्ञानिक,उपमन्त्री,चरन सिंह,शशि प्रभा,मोघा अध्यक्षा,चन्द्रकान्ती,बलवीर सिंह जिला प्रवक्ता,रणवीर सिंह जिला प्रभारी प्रदीप कुमार संयुक्त मंत्ररी
विमल यादव कौशल किशोर (जिला उपाध्यक्षा)गहरेश कुमार सबिता,दीपक निरजन गिरवर कुशवाहा मुकेश कुमार याज्ञिक प्रेम कुमार अखिलेश चक्रवर्ती,आशीष झा,सुरेश चन्द्र आशीष झा ,सुरेश चन्द्र, कृष्णकांत,रमाकान्त,गौतम,पंकज चौरसिया,आत्माराम,मैगन -वरिनया,विजयकुमार,जिलेज कुमार,मिभीना कुमार सहित सैकड़ो कि संख्या मे महिला और पुरुष सफाईकर्मी और समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!