?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशजालौनताज़ा खबर

एसएसओ की लापरवाही से विद्युत पोल पर चढ़े लाइनमैन को लगा करंट गंभीर हालत में उरई रेफर

IMG 20250531 WA0145

जगम्मनपुर, जालौन। विद्युत की 1100 वोल्टेज लाइन के पोल पर चढ़कर काम कर रहे लाइनमैन को अचानक बिजली सप्लाई चालू हो जाने से करंट लगने के कारण गंभीर रूप से घायल होने पर मेडिकल कॉलेज उरई के लिए रेफर किया गया है।
रामपुर थाना अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र जगम्मनपुर पर कार्यरत लाइनमैन सुनील कुमार पुत्र रामनरेश शाक्यवार उम्र लगभग 36 वर्ष निवासी ग्राम मई करंट लगने से उस समय घायल हो गया जब वह मई एग्रीकल्चर फीडर की लाइन पर काली ईट भट्टा के पास विद्युत पोल पर चढ़कर किसी तकनीकी खराबी को ठीक करने का काम कर रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मई एग्रीकल्चर फीडर पर विद्युत समस्या की कंप्लेंट आने के बाद लाइनमैन सुनील कुमार शाक्यवार 33 केवी जगम्मनपुर में ड्यूटी पर तैनात एसएसओ कमल सिंह यादव से दोपहर 1.05 बजे शटडाउन लेकर 11000 वोल्टेज की लाइन पर काम करने के लिए चला गया, जब वह विद्युत पोल पर चढ़कर काम कर रहा था अचानक लाइन में विद्युत करंट प्रवाहित हो गया और वह करंट लगने के कारण बुरी तरह से जलकर जख्मी हो विद्युत पोल से नीचे गिर गया । बताया जाता है कि घायल लाइनमैन सुनील अपने पिता की तीन संतानों में सबसे बड़ा और घर में एकमात्र कमाने वाला युवक है ।पत्नी एवं दो छोटे-छोटे पुत्र व एक छोटी पुत्री है। घायल अवस्था में सुनील लाइनमैन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा भेजा गया जहां गंभीर हालत होने पर मेडिकल कॉलेज उरई के लिए रेफर कर दिया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
IMG 20250531 WA0146

Back to top button
error: Content is protected !!