Insuranceउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

शादी में मारपीट के 9 दिन बाद निधन, परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जामए

अंबेडकरनगर

रामनगर मुख्य बाजार में परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। यह मामला 22 वर्षीय शुभम यादव की मौत से जुड़ा है। शुभम के चाचा की बेटी की शादी 22-23 मई को थी। शादी के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने शुभम की पिटाई कर दी थी। इस हमले में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
घायल शुभम का पहले वेदांता हॉस्पिटल में इलाज हुआ। बाद में उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। 31 मई को उपचार के दौरान शुभम की मौत हो गई। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने बिना किसी को बताए रामनगर चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया।
सूचना मिलते ही तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी रामबहादुर सिंह और छह थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारी लगातार लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे। क्षेत्राधिकारी रामबहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों ने पहले कोई शिकायत नहीं की थी। अब उनकी तहरीर पर आलापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
थानाध्यक्ष के अनुसार परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 309(6) व 105 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!