A2Z सभी खबर सभी जिले कीChhattisgarh Elections 2023Technologyअन्य खबरेछत्तीसगढ़धमतारीमनोरंजन

धमतरी – नगर पंचायत नगरी में भाजपा की फिर से कब्जा, बलजीत छाबड़ा विजयी

नगरी/सिहावा- नगर पंचायत नगरी के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पेमन स्वर्णबेर को हजारों मतों के अंतर से हराकर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का गौरव हासिल किया।

भाजपा खेमे में जश्न, नगर में निकला भव्य विजय जुलूस

चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। शहरभर में जय श्रीराम, भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा।

विकास और सुशासन की प्रतिबद्धता
अध्यक्ष पद की जीत के बाद बलजीत छाबड़ा ने नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता की जीत है। उन्होंने नगरी के विकास, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क, और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने दिया बधाई

छाबड़ा की जीत पर भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस,कमल डागा, रूपेंद्र साहु, अकबर कश्यप, शास्वत शुक्ला,सहित वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा संगठन की नीतियों की जीत बताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जनता का विश्वास है, जिसे भाजपा पूरी ईमानदारी से निभाएगी

कांग्रेस को झटका, समर्थकों में निराशा

कांग्रेस प्रत्याशी पेमन स्वर्णबेर की हार से कांग्रेस खेमे में निराशा देखी गई। हालांकि, कांग्रेस नेताओं ने लोकतंत्र की मर्यादा का पालन करते हुए जनता के फैसले को स्वीकार किया और सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने की बात कही।

नगरी में भाजपा की सशक्त मौजूदगी

इस चुनाव में भाजपा ने अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। अब सभी की निगाहें नगर पंचायत के आगामी कार्यकाल पर हैं, जहां जनता को उम्मीद है कि बलजीत छाबड़ा अपने वादों को धरातल पर उतारकर नगरी को विकास के नए आयाम देंगे।

नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष- बलजीत छाबड़ा भाजपा

5325 वोट भाजपा, पेमन स्वर्ण बेर कांग्रेस को 2856 वोट मिला ,

2469 वोट से भाजपा विजयी

पार्षद- 11 सीट भाजपा कांग्रेस- 3 निर्दलीय 1वार्ड 1 राजा पवार भाजपा वार्ड 2 देवचरण ध्रुव भाजपा वार्ड 3 मिक्की गुप्ता कांग्रेस वार्ड 4 नरेश पटेल कांग्रेस वार्ड 5 विनीता कोठारी भाजपा वार्ड 6 विकास बोहरा भाजपा वार्ड 7 चेलेश्वरी साहू भाजपा वार्ड 8 जयंती साहू कांग्रेस वार्ड 9 अलका साहू भाजपा वार्ड 10 डाकेश्वरी साहू भाजपा वार्ड 11 अश्वनी निषाद भाजपा वार्ड 12 अंबिका ध्रुव भाजपा वार्ड 13 यशकरण पटेल भाजपा वार्ड 14 शंकरदेव भाजपा, वार्ड 15 हरीश साहू निर्दलीय विजय रहा।

Show More

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Back to top button
error: Content is protected !!