
ट्रक के नीचे आने से एक वृद्ध की मौत

जौनपुर ।जलालपुर थाना क्षेत्र के महिमापुर गाव निवासी राधेश्याम यादव उम्र 70 वर्ष सोमवार की शाम लगभग 7:00 बजे अपनी साइकिल से जलालपुर गए थे तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक जलालपुर चौराहा पर टक्कर मार दी जहां पर उनकी ट्रक के नीचे आने से मौके पर मौत हो गई, स्थानीय लोगों ने परिवार वालों को सूचना दी तो परिजन रोते चिल्लाते घटना स्थल पर पहुंचे मौके पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।वही ट्रक ड्राइवर ट्रक सहित फरार हो गया मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है।मृत व्यक्ति कृषि कार्य करके अपने जीवन यापन करता था।




