
मार्च का महिना आज से आरंभ हो चुका है। इस महिने में कई बदलाव भी हो रहे हैं। आज एक मार्च से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम मे छह रूपय तक की वृद्धि भी की गई है। जानकारी अनुसार म्युचुअल फंड्स और डीमैट एकाउंटस के नॉमिनी से जुड़े नियमों मे भी परिवर्तन किया गया है। इसके अतिरिक्त जीवन बीमा पॉलिसी के प्रीमियम भुगतान के नियम भी बदल गए हैं। मार्च महिने मे हो रहे प्रमुख बदलाव-: आज से 19 किलोग्राम कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम छह रूपय महंगा हो गया है। दिल्ली मे इसकी कीमत अब 1803 रूपय हो जायेगा कोलकात्ता मे अब 1913 रूपय, मुंबई मे 1755रूपय, चेन्नई मे 1965रूपय मे मिल रहा है। 14•2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत मे कोई बदलाव नही हुआ है। मार्केट रेगुलेटर सेबी ने म्युचुअल फंड्स और डीमैट एकाउंटस के नॉमिनी से जुड़े नियमों बदलाव किय् है। निवेशक अब डीमैट एकाउंटस या म्युचुअल फंड्स पोर्टफोलियो मे 10 व्यक्तियों को अपना नॉमिनी बना सकता है। बीमा नियामक इरेडा ने लाइफ और हेल्थ बीमा कंपनियों को “बीमा -ABSA” नामक एक नई सुविधा शुरू करने को कहा है। इस सुविधा मे पॉलिसी धारक व्यक्ति बीमा प्रीमियम की राशि को अपने बैंक खाते में ब्लॉक कर सकता है। जानकारी अनुसार यह पैसा तभी कटेगा जब बीमा पॉलासी जारी की जायेगी। यह सुविधा पहले व्यक्तिगत पॉलिसीधारकों के लिए उपलब्ध रहेगी। पंजाब नेशनल बैंक मे यदि दो साल से अधिक समयतक कोई भी लेनदेन नही होता है तो बैंक खाता बंद हो सकता है। बैंक ने इस बारे मे ऐसे खातों को डी एक्टिवेट करने के बारे मे अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। पैट्रोल डीजल की कीमतों मे आज शनिवार एक मार्च को कोई भी बदलाव नही हुआ है।