A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सहारनपुर – नगर निगम में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

नगर निगम सहारनपुर के होली मिलन कार्यक्रम में महापौर की उपेक्षा!

नगर निगम सहारनपुर के होली मिलन कार्यक्रम में महापौर की उपेक्षा!

सहारनपुर – नगर निगम में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आयोजन स्थल पर कोई भी बैनर या पोस्टर नहीं लगाया गया, क्योंकि उस पर महापौर का फोटो लगाना जरूरी होता। इस बात से बचने के लिए आयोजनकर्ताओं ने कार्यक्रम में कोई प्रचार सामग्री नहीं लगाई, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

कार्यक्रम के संयोजक और संचालन करने वाले वेतनिक पत्रकार के इस व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं। महापौर राष्ट्रभक्त छवि रखते हैं और इस वर्ष अपने प्रिय भाई विनय कुमार के आकस्मिक निधन के कारण उन्होंने होली नहीं मनाई। लेकिन कार्यक्रम के दौरान संचालक और अन्य अधिकारियों ने उनके प्रति संवेदना तक व्यक्त नहीं की और कार्यक्रम में उनका नाम तक नहीं लिया, जिससे उपस्थित पत्रकार और गणमान्य लोग हैरान रह गए।

स्थानीय नागरिकों का मानना है कि जब नगर निगम अधिकारी अपने पहले नागरिक (महापौर) के दुख को साझा करने में असंवेदनशील हैं, तो आम जनता के प्रति उनका क्या रवैया होगा?

हालांकि, इस आयोजन में नगर निगम के कर्मचारियों के लिए शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेष रूप से कवि और शायर बिलाल सहारनपुरी ने देशभक्ति और एकता पर शानदार प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद नगर निगम में सियासी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि नगर निगम प्रशासन इस विवाद पर क्या सफाई देता है।

रिपोर्ट: एलिक सिंह (संपादक, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज)
📞 संपर्क: 8217554083
📌 जिला प्रभारी (BJAC), भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद्

Back to top button
error: Content is protected !!