A2Z सभी खबर सभी जिले की

सेवा ,सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर , हाटा में पत्रकार वार्ता हुई आयोजित

सेवा ,सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर , हाटा में पत्रकार वार्ता हुई आयोजित

कुशीनगर/हाटा,प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकासखंड हाटा के मीटिंग हॉल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासन द्वारा जनहित में किए गए विकास कार्यों और सरकार की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई ,मुख्य अतिथि विधायक मोहन वर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश ने अभूतपूर्व विकास देखा है। पूर्ववर्ती सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रदेश माफिया मुक्त हो चुका है, कानून का राज स्थापित हुआ है और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।हिंदूवादी नेता रामबचन सिंह ने पूर्व की सरकारों की नीतियों की आलोचना करते हुए महिला सुरक्षा के प्रति भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नारी सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण और नारी सम्मान सुनिश्चित किया गया है।विशिष्ट अतिथि, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जयप्रकाश शाही ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा रही हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में कोई भी क्षेत्र बुनियादी सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा।खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र कौशिक ने आवास योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों समेत तमाम योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। इस दौरान आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्बोधन मंडल अध्यक्ष सुकरौली ज्ञान विक्रम सिंह ने की। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव मुंशी सिंह, जॉइंट विकासखंड अधिकारी कमलेश सिंह, एडीओ पंचायत उषा कुशवाहा, संतोष श्रीवास्तव, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित विकासखंड के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!