A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधार्मिकनागपुरमहाराष्ट्र

आज पूरे देशभर में मनाई जा रही है ईद

।।वंदेभारतलाइवटीव न्युज की ओर से सभी को ईद की हार्दिक बधाई एवं मुबारकबाद। ।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: पूरे देशभर में आज सोमवार 31 मार्च को ईद उल फित्र का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मस्जिदों ईदगाहों में ईद की नमाज अदा करने का समय अलग अलग है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में महिलाएं भी ईद का नमाज अदा कर सकेंगी। महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था यहां पर की गई है। उत्तरप्रदेश में सड़क पर नमाज पढ़ने से रोकने के बाद से प्रशासन पुलिस दोनो सावधान हैं। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली जी ने सभी से अपील की है कि सड़क पर न पढ़े। भारतीय जनता पार्टी ने 25 मार्च 2025 को सौगात ए मोदी अभियान शुरू किया था। इसके अंतर्गत पूरे देशभर में वंचित मुस्लिमों को ईद मनाने हेतु विशेष किट बांटी गई थी।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने इस अभियान की कमान संभाली थी। जानकारी के अनुसार मोर्चे के कार्यकर्त्ताओं ने देश की लगभग 32 हजार मस्जिदों की सहायता से सभी जरूरतमंदों तक यह किट पहुंचाई गई है। इसमें प्रत्येक किट की कीमत लगभग पांच सौ लेकर छह सौ रुपए के करीब बताई जा रही है। इस किट में महिलाओं के लिए सूट, पुरूषों के लिए कुर्ता पैजामा, दाल चावल, सेवई तेल चीनी मेवा खजूर आदि शामिल है। सभी प्रमुख मस्जिदों में आज सुबह ईद की नमाज अदा की गई। समाज के लोगों ने आपस में गले लगाकर एक दुसरे की ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम समुदाय के परंपरा के अनुसार बचचों को भी ईदी दी गई।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!