A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमंडलामध्यप्रदेश

खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर: मंडला में “खेलो बड़ो” अभियान

खिलाड़ियों को तरासते, "खेलो बड़ो" अभियान शुरू, एक्सपर्ट देंगे टिप्स

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ 🌐 

मंडला MP हेमंत नायक✍️

#MP News*मंडला मध्य प्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मोहगांव विकासखंड में “खेलो बड़ो” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत एक्सपर्ट खिलाड़ी युवाओं को खेल के टिप्स देंगे और खेल की बारीकियां सिखाएंगे।

अभियान में शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस के साथ खेल में करियर बनाने के अवसरों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। स्कूल से लेकर कॉलेज के विद्यार्थी और युवा इस अभियान में शामिल हो रहे हैं।

खेल समन्वयक सुश्री रामा परते ने बताया कि खेलों में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को अनुभवी गुरुओं द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उनकी कमियों को दूर कर कौशल को निखारा जाएगा। खेल अनुशासन, संयम और शारीरिक-मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है।

प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए फिट इंडिया, खेलो इंडिया, खेलो एमपी और अब खेलो बड़ो जैसे कार्यक्रम चला रही है। खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्री रविंद्र ठाकुर, डॉ आकाश खत्री, सुश्री सोना दुबे सहित अनेक अधिकारी एवं शिक्षक छात्रों को खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।* खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, मंडला में शुरू हुआ “खेलो बड़ो”

Back to top button
error: Content is protected !!