
जिला बिजनौर के नजीबाबाद तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की मासिक पंचायत आयोजित की गयी।
जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में भा. कि. यू. लोकशक्ति पदाधिकारी व कार्यकर्ता उप जिलाधिकारी कार्यालय नजीबाबाद पहुंचे और मासिक पंचायत में विभिन्न किसानी मुद्दों पर चर्चा की गयी और किसानों की प्रमुख समस्याओं से सम्बंधित अधिकारियों को अवगत कराया।
जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत ने बिजली विभाग से सम्बंधित समस्याओं और वन विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बिजली विभाग और वन विभाग के सक्षम अधिकारियों को किसानों के बीच बुलाने का आवाह्न किया। लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी किसानों के बीच कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। और उप जिलाधिकारी महोदय भी मीटिंग का बहाना बनाकर अपनी गाड़ी उठाकर जाने लगे। जिससे आक्रोशित भाकियू लोकशक्ति पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी नजीबाबाद की गाड़ी के सामने पल्ला बिछाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके बाद उप जिलाधिकारी महोदय ने बिजली विभाग के एक्शन और एसडीओ नजीबाबाद और वन विभाग के रेंजर को किसानों के बीच बुलाया ।
भाकियू लोकशक्ति पदाधिकारियों ने सम्बंधित अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनायी। और सम्बंधित समस्याओं का समाधान कराया। और उप जिलाधिकारी महोदय को किसानों की विभिन्न प्रमुख समस्याओं से अवगत कराकर समस्याओं का एक मांग पत्र सौंपा। जिलाधिकारी महोदय ने तहसील स्तर की सभी समस्याओं का समाधान करने और शासन स्तर की सभी मांगों से शासन को शीघ्र अवगत कराने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन में किसानों की प्रमुख मांगे –
1➡️ सभी शुगर मिलों से किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान अविलंब कराया जाए।
2➡️ आगामी गन्ना पिराई सत्र 2025 – 2026 में गन्ने का भाव कम से 500 रू /क्विंटल घोषित किया जाए।
3➡️ आगामी पिराई सत्र 2025-2026 में सभी शुगर मिलों को उनकी क्षमता के अनुसार गन्ना क्षेत्र आवंटित किया जाए। जिससे सभी शुगर मिलें एक साथ चलकर एक साथ ही पिराई सत्र का समापन कर सकें।
4➡️ जब सरकार द्वारा नलकूपों की बिजली फ्री कर दी गयी है तो उसके बाद किसानों के नलकूपों पर मीटर क्यो लगायें जा रहे हैं। नलकूपों पर लगाये जा रहे मीटरों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगायी जाए।
5➡️ प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जा रहे निर्माण और मरम्मत कार्यों की जांच की जाए।
6➡️ MSP पर गारंटी कानून व किसान हित में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए।
7➡️ खेतों में खड़ी फसलों को आवारा पशुओं से सुरक्षा हेतु BSF की तर्ज पर ASF (एग्रीकल्चर सिक्योरिटी फोर्स) का गठन किया जाए। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार भी मिलेगा और फसलों की सुरक्षा भी हो जाएगी।
8➡️ किसानों को 24 घंटे फ्री निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाए।
9➡️ नर-भक्षी गुलदारो से जन जीवन की रक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए।
10➡️ 60 वर्ष से ऊपर के किसानों व मजदूरों को जीवन यापन हेतु 10000 रू मासिक पेंशन दी जाए।
11➡️ किसानों पर बैंकों के सम्पूर्ण कर्ज को माफ किया जाए।
12➡️ सभी टोल प्लाजा पर किसानों को फ्री आने जाने की सुविधा प्रदान की जाए।
13➡️ फसलों की सिंचाई के लिए नहर व राजवाहो के टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
14➡️ खादर क्षेत्र में वालावाली से रावली तक गंगा कटान को रोकने के लिए पक्का तटबंध निर्माण किया जाए।
15➡️ स्कूलों में बच्चों की फीस व ड्रेस सहित किताबों आदि की दर पर लगाम लगायी जाए।
16-➡️ जिले में अवैध मिट्टी खनन को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए।
17➡️ गांवों में डेंगू, मलेरिया जैसे रोगों की रोकथाम के लिए मच्छर मारने का छिड़काव कराया जाए आदि
मासिक पंचायत में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष चौ. वीर सिंह सहरावत, राष्ट्रीय महासचिव चौ. पदम सिंह, मंडल प्रभारी जग्गन अली,चौ. सतबीर सिंह, चौ. भूपेंद्र सिंह, गौरव चौधरी, रामकुमार सिंह, डॉ. अरूण कुमार ,योगेंद्र सिंह काकरान, मूला सिंह,नरेश नेता जी, सरदार जसवीर सिंह,प्रदीप राणा, नईम मुंशी, शहजाद भाई, ,नौबहार सिंह, कामेंद्र सिंह, नरेश कुमार, मुव्वशीर वेग, अकरम अली,मूला सिंह, रामअवतार सिंह, अमित कुमार, धर्मेंद्र सिंह, निहाल सिंह,हुकुम, महिला जिलाध्यक्ष मोनिका चौधरी, रेखा देवी, नीलम देवी,सरिता शर्मा, ओमकार सिंह, विजेंद्र सिंह, गजराज सिंह, नईम, सचिन, फुरकान अली, अंकित राठी, अमर सिंह, सहित बड़ी संख्या में भाकियू लोकशक्ति पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*भारतीय किसा