
लंबित छात्रवृत्ति के प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष कैम्प का आयोजन 8 मई तक
महाविद्यालयों में आयोजित हो रहे विशेष कैम्प
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष कैम्प का आयोजन 5 मई से किया जा रहा है, जो 8 मई 2025 तक किया जायेगा।
कलेक्टर श्रीमती पटले ने महाविद्यालय के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने महाविद्यालय में छात्र- छात्राओं के लंबित छात्रवृत्ति के प्रकरणों के निराकरण के लिए निर्धारित तिथि को कैम्प का आयोजन कर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करें।
महाविद्यालयों में छात्र, छात्राओं के छात्रवृत्ति के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए 6 मई को शासकीय महिला महाविद्यालय नरसिंहपुर, जगदगुरु शंकराचार्य महाविद्यालय श्रीनगर, शासकीय महाविद्यालय सिहोरा एवं संतमोनी सर्वोदय महाविद्यालय तेंदूखेड़ा में, 7 मई को महात्मा गांधी महाविद्यालय करेली व शासकीय महाविद्यालय सांईखेड़ा में और 8 मई को एनईएस महाविद्यालय बरमान, विनायक महाविद्यालय गाडरवारा, एमआईएमटी महाविद्यालय नरसिंहपुर, न्यूटन इंस्टीट्यूट सांईखेड़ा व परमहंस महाविद्यालय नरसिंहपुर में विशेष कैम्प का आयोजन किया जायेगा।
#narsinghpur






