A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

17 सांसदों को मिलेगा “संसद रत्न सम्मान “

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: देश के 17 सांसदों तथा दो संसदीय स्थाई समितियों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट योगदान के लिए संसद रत्न सम्मान पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया जायेगा। प्राप्त जानकारी अनुसार प्राइम पाइंट फाउंडेशन ने रविवार 18 मई को संसद रत्न सम्मान पुरस्कार के लिए नामों की घोषणा की है। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में महाराष्ट्र से सात सांसद हैं। इनमे – सुप्रिया सुले श्रीरंग बारणे को लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। वरिष्ठ सांसद अरविंद सावंत, पहली बार लोकसभा के लिए चुनी गई स्मिता बाघ, नरेश महसके, वर्षा गायकवाड़ और पहली बार राज्यसभा के चुनी गई मेघा कुलकर्णी का नाम भी संसद रत्न सम्मान प्राप्त करने वालों की सूची में शामिल है। संसदीय लोकतंत्र में उत्कृष्ट और स्थाई योगदान देने के लिए चार सांसदों को विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा। इनमे- राष्ट्रवादी पार्टी शरद पवार गुट से सुप्रिया सुले, शिवसेना से श्रीरंग बारणे, भाजपा से भर्तृहरि महताब, आरएसपी से एनके प्रेमचंदरन का नाम भी शामिल है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!