A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को दूसरे फेज के पद्मश्री अवार्ड्स दिए गए

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: राष्ट्रपति भवन में कल मंगलवार 27 मई को दूसरे फेज के पद्मश्री अवार्ड्स प्रदान किए गए। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने 68 हस्तियों को यह पद्मश्री से सम्मानित किया। इनमें छत्तीसगढ से कलाकार पंडीराम मंडावी भी शामिल हैं। अवॉर्ड सिरोमनी में बिहार की दिवंगत लोक गायिका डॉ• शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। अयोध्या श्रीराम मंदिर आन्दोलन में शामिल रही साध्वी ऋतंभरा को सामाजिक कार्य के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। नागपुर के सुप्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ• विलास डांगरे और यवतमाल के प्रगतिशील किसान सुभाष शर्मा को भारत सरकार के द्वारा पद्मश्री अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने इस अवसर पर 68 हस्तियों को सम्मानित किया। ज्ञात हो कि पद्म अवार्ड्स की घोषणा गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व ही 25 जनवरी 2025 को कर दी गई थी। छत्तीसगढ के नारायणपुर जिले के गोंड मुरिया जनजाति के जाने पहचाने कलाकार पंडीराम मंडावी का पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण एवं लकड़ी की शिल्पकला के क्षेत्र में एक बड़ा योगदान है। पंडीराम मंडावी की विशेष पहचान ‘बस्तर बांसुरी से भी है। जिसे सुलुर कहा जाता है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!