A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेश

*मंडला भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को भेंट किया रानी अहिल्या बाई होल्कर का तैलचित्र*

मुख्यमंत्री से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष: मंडला के विकास और संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ 🌐 

मंडला MP हेमंत नायक महाराजपुर 

#मुख्यमंत्री से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष: मंडला के विकास और संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा

मध्य प्रदेश न्यूज़ 🌐 मंडला:– मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंडला भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा की मुलाकात की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। यह मुलाकात इसलिए भी खास है क्योंकि मुख्यमंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष लंबे समय से घनिष्ठ मित्र रहे हैं, जिसका जिक्र स्वयं मुख्यमंत्री ने बीते माह मंडला में आयोजित एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मंच से भी किया था।

इसी मित्रता और संगठनात्मक कार्यों के सिलसिले में हाल ही में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंट की। इस दौरान जिले से जुड़े कई महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री को जिले में भाजपा संगठन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की भी विस्तृत जानकारी दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जो अपने सहज, सरल और सामाजिक विचारों के लिए जाने जाते हैं, ने मंडला के विकास को लेकर अनेक नई योजनाओं पर काम करने की बात कही है। यह मंडला जिले के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

इस मुलाकात के दौरान, श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री को रानी अहिल्या बाई होल्कर का एक तैल्यचित्र भी भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को मंडला भाजपा द्वारा रानी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती पर आयोजित किए जा रहे विशेष कार्यक्रमों के बारे में भी अवगत कराया। यह भेंट और जानकारी रानी अहिल्या बाई होल्कर के प्रति सम्मान और उनकी जयंती के महत्व को रेखांकित करती है

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!