A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेशव्यापार
Trending

शेयर बाजार में लौटी हरियाली, निवेशकों ने ₹3 लाख करोड़ कमाए, सेंसेक्स 769 अंक..निफ्टी 24,850 अंक के पार

शेयर बाजारों ने आज शानदार वापसी की सेंसेक्स 769 अंक .. निफ्टी बढ़कर 24,850 के पार पहुंच गया।

नई दिल्ली:-भारतीय शेयर बाजारों ने गुरुवार की गिरावट के बाद आज 23 मई को शानदार वापसी की। सेंसेक्स 769 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बढ़कर 24,850 के पार पहुंच गया। ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत और यूएस बॉन्ड यील्ड में गिरावट से मार्केट की तेजी को सपोर्ट मिला। सबसे अधिक उछाल बैंकिंग, आईटी और मेटल शेयरों में देखने को मिली। इसके चलते निवेशकों की संपत्ति आज एक दिन में करीब 3 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। ब्रॉडर मार्केट में भी हरियाली छाई रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.50 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.45 फीसदी बढ़कर बंद हुआ।
a9a4b47ecc073b924237b3b686e54521
कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 769.09 अंक या 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 81,721.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स 243.45 अंक या 0.99 फीसदी बढ़कर 24,853.15 के स्तर पर बंद हुआ।
f3a7afb1e08355c03f429b704c4a8471
निवेशकों ने ₹2.90 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 23 मई को बढ़कर 441.88 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 22 मई को 438.98 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.90 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.90 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।
o9FXxFzRR6zH8dz 100112 news
सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें इंफोसिस (Infosys) के शेयरों में 3.60 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद भारती एयरटेल (Bharti Airtel), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), इटर्नल (Eternal) और कोटक महिंद्रा बैंक (Koatak Mah Bank) के शेयर 2.09 फीसदी से लेकर 2.42 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर सेंसेक्स का सिर्फ एक शेयर सन फार्मा (Sun Pharma) आज 2.14 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
sensex224

2,361 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,106 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,361 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,589 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 156 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 98 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 23 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex224f.jpg

शुक्रवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 769.09 अंक या 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,721.08 और निफ्टी 243.45 अंक या 0.99 प्रतिशत बढ़कर 24,853.15 पर बंद हुआ। इस बीच निवेशकों ने 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली।
Stock Market
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 362.90 अंक या 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,687.75 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 140.25 अंक या 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,643.35 पर था।

सेक्टोरल आधार पर ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी, और इन्फ्रा इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।
बाजार में तेजी की वजह मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था को माना जा रहा है, जिसके कारण निवेशकों का सेंटीमेंट सकारात्मक बना हुआ है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज, रिसर्च हेड, विनोद नायर ने कहा कि अमेरिका और भारत में ट्रेड को लेकर बातचीत और मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था से निवेशकों का रुझान सकारात्मक है।
share market 3 585x390.jpg 1
IT स्टॉक्स में तेजी

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की, तो आज सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी आईटी में 1.11% देखी गई। जबकि निफ्टी ऑटो में 0.35% , निफ्टी रियल्टी में 0.64 %, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.04 %, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.69 %, निफ्टी FMCG में 0.96%, निफ्टी मीडिया में 0.47%, निफ्टी मेटल में 0.40%, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.37% , निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.20 %, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.01 % और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.10 % की तेजी देखने को मिली। निफ्टी फार्मा में 0.75 % और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.51 % की गिरावट देखने को मिली।
0 75 1747824326 723585 khaskhabar

इन शेयरों में तेजी

इसके अलावा सेंसेक्स पैक के जिन शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है,उनमे पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, बजाज फिनसर्व, जोमैटो, आईटीसी, इन्फोसिस, रिलायंस, टीसीएस, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एचयूएल, टाटा स्टील, कोटक बैंक, अडानी पोर्ट्स, एसबीआई, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट, टाइटन, एनटीपीसी, मारुति और एयरटेल शामिल हैं। इसके अलावा HDFC बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ICICI बैंक और सनफार्मा के शेयर में गिरावट देखने को मिली।

682d57e18a6ff stock market zooms 213435649 16x9 1
आइए जानते हैं 4 बड़ी वजहें, जिन्होंने आज बाजार को इस रफ्तार दी है-

1. ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत

एशियाई शेयर बाजारों में आज तेजी का माहौल रहा, जिसका असर भारतीय शेयर बाजारों पर भी देखने को मिला। साउथ कोरिया के कोस्पी, जापान के निक्केई 225, शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंग सेंग जैसे इंडेक्सो में बढ़त देखी गई। वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स भी आज सुबह बढ़त पर रहा, जिससे निवेशकों का सेंटीमेंट बेहतर हुआ।

2. US बॉन्ड यील्ड में गिरावट

यूएस बॉन्ड यील्ड में हालिया शिखर से गिरावट आने से शेयर बाजारों को राहत मिली है। 10 सालों वाले यूएस ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड 7 बेसिस प्वाइंट गिरकर 4.53 फीसदी पर आ गया। 30 सालों वाले ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में 2007 के बाद के सबसे ऊंचे स्तर को छूने के बाद गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट अमेरिक संसद में टैक्स और स्पेंडिंग बिल पास होने के बाद आई है, जिससे इक्विटी मार्केट को राहत मिली।
bse market cap 121098511
3. IT स्टॉक्स की दमदार चाल

IT कंपनियों के शेयरों में आज जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। Infosys, Tech Mahindra, HCL Technologies और Coforge जैसे स्टॉक्स में 4% तक की तेजी रही। यह तेजी ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन की एक रिपोर्ट के बाद आई है, जिसमें उसने भारत के आईटी सेक्टर पर बुलिश नजरिया दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि मांग में स्थिरता और डील से जुड़ी गतिविधियों में तेजी के चलते आईटी शेयरों को लेकर जल्द ही माहौल बदल सकता है।

ब्रोकरेज ने लार्जकैप सेगमेंट में इंफोसिस को अपनी टॉप पिक्स के रूप में चुना है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में उसने कोफोर्ज और परसिस्टेंट सिस्टम्स को उनकी मजबूत ग्रोथ क्षमताओं के चलते अपनी टॉप पिक्स बताया है। बर्नस्टीन को उम्मीद है कि मौजूदा वित्त वर्ष से आईटी सेक्टर की अर्निंग्स मोमेंटम में सुधार होगा और वित्त वर्ष 2027 से बेहतर रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस दिखाई देने लगेगी।
market 45.jpg
4. टेक्निकल रीबाउंड से सपोर्ट

मार्केट एनालिस्ट्स ने बताया कि निफ्टी को अपने 20-दिनों के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) के पास सपोर्ट मिला है, जिससे संभवतः तकनीकी उछाल आया। HDFC सिक्योरिटीज के प्राइम रिसर्च के हेड, देवर्ष वकील ने बताया कि अब इंडेक्स को 24,400 से 24,500 जोन में तत्काल समर्थन मिलने की उम्मीद है, जबकि रेजिस्टेंस स्तर 24,840 और 24,946 पर देखे जा रहे हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More

Vishal Leel

Sr Media person & Digital Creator
Back to top button
error: Content is protected !!