आज 29 मई को पुण्यश्लोक अहिल्या बाई होल्कर जी त्रिशताब्दी स्मृति संगोष्ठी कार्यक्रम में भीमराव अंबेडकर सभागार लखनऊ में हुआ सम्पन्न, इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) मा. बी एल संतोष जी, मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी उपस्थित रहे एवं माननीय मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन सभी को प्राप्त हुआ।
यह अभियान ‘लोकमाता’ के विचारों और आदर्शों को यथार्थ में बदलने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। पूज्य माता अहिल्याबाई होल्कर जी ने समाज में सेवा, समर्पण एवं सुशासन का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘लोकमाता’ को आज सच्चा सम्मान मिला है।
इस अवसर पर भाजपा के मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह जी, मा. प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी, मा. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या जी,मा. कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य जी, मा. राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी जी, मा. महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री संजय राय जी, आदरणीय श्री नीरज सिंह जी मा. विधायक गण, नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी जी एवं होल्कर वंश के वंशज श्री उदय राज होल्कर जी एवं किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष श्री प्रमोद सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।