उत्तर प्रदेश

बैरिया ब्लाक प्रमुख डॉ मधु सिंह ने हरी झंडी दिखाकर 10 कुन्तल प्लास्टिक को पी एम यूनिट सुखपुरा के लिए किया रवाना

बलिया।बैरिया ब्लाक पर इकट्ठा किया गया प्लास्टिक को गुरुवार को पीएमयू सुखपुरा के लिए रवाना किया गया। 10 कुन्तल से अधिक प्लास्टिक से भरे ट्रैक्टर को बैरिया ब्लाक प्रमुख डॉ मधु सिंह ने हरी झंडी दिखा बैरिया ब्लाक परिसर से पी एम यू सुखपुरा के लिए रवाना किया।साथ ही ब्लाक परिसर की साफ सफाई व वृक्षारोपण भी किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण के दामन को घायल करने वाले प्लास्टिक ने आज हर व्यक्ति के घर में ही जगह नहीं बनाई बल्कि उसको अपने प्रयोग का आदी भी बना दिया है।आज के दौर में प्लास्टिक जीवन शैली के लिए अनिवार्य बन गयी है। प्लास्टिक का प्रयोग इतनी तेजी से बढ़ा है कि यह ना केवल मानव बल्कि पशु, पक्षियों व पर्यावरण के लिए खतरा बन गया है। कहा कि प्लास्टिक के प्लेट गिलास कप आदि के उपयोग से प्लास्टिक के हानिकारक तत्व शरीर के अंदर पहुँच कर कैंसर जैसे विकार उत्पन्न कर रहे हैं।उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग से बचने की सलाह दी।मौके पर बीडीओ बैरिया आदित्य कुमार सिंह सहायक विकास अधिकारी उमेश कुमार सिंह प्रधानप्रतिनिधि कोटवां रोशन गुप्ता मनोज कुमार श्रीवास्तव अजय वर्मा जयकिसुन वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!