A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबदायूँ

जिला मीडिया प्रभारी रामवीर शर्मा 

समग्र विकास संस्थान द्वारा मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम 

IMG 20250605 WA0019

 

समग्र विकास संस्थान के तत्वावधान में आज दिनांक 5 जून 2025 को ब्लॉक उसावां के ग्राम रसूलपुरनगला के संविलियन विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उसावां ब्लॉक के ए.डी.ओ पंचयात श्री खालिद अली जी ने सभी को पर्यावरण में होने वाले प्रदूषण को रोकने, पेड़ पौधों को बचाने के बारे में जानकारी दी तथा ग्राम के विद्यालय तथा अन्य जगहों पर पेड़ों को लगाने तथा उनके संरक्षण के लिए ग्राम प्रधान को निर्देशित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा जी ने बताया कि हमारा अस्तित्व सीधे तौर पर इस प्रकृति और हमारे पर्यावरण से जुड़ा हुआ है! हमें जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता है जो कि हमें वृक्षो से प्राप्त होती है और हम जो कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं वह पेड़ पौधे ग्रहण करते हैं इसलिए हम सभी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और संतुलन में कोई भी कमी होने पर पर्यावरण पर असर पड़ता है इसलिए हमें पेड़ों को लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है! साथ ही साथ सभी से समक्ष शपथ दिलवाई गई कि आज के दिन से प्लास्टिक का प्रयोग न करने का पूर्ण प्रयास करेंगे! इसके बाद संस्था की समन्वयक में साक्षी शर्मा ने उपस्थित सभी सदस्यों को बताया जैसा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है और आज से एक हफ्ते बाद 12 जून को बाल श्रम उन्मूलन दिवस है जिसके लिए संस्था द्वारा एक अभियान “बाल मजदूरी मुक्त भविष्य” की शुरुआत की जा रही है इसमें समर्थन करते हुए आज आप सभी के एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर सभी अपने बच्चों को बाल श्रम जैसी कुप्रथा से दूर रखने व शिक्षा से जोड़ने की कसम लें ! कार्यक्रम का संचालन संस्था के फैसिलिटेटर हीरेंद्र सिंह ने किया! इस मौके पर संस्था स्टाफ से विशाल दीक्षित ,गौरव कुमार ,पिंकी, शशि, पूजा तथा ग्राम स्तर से ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, आंगनबाडी कार्यकत्री, विद्यालय के प्रधाध्यापक तथा 57 अविभावक व बच्चे उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!