उत्तर प्रदेश

विधायक जयप्रकाश अंचल ने किया सड़क का लोकार्पण

 

बलिया।बैरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देते हुए स्थानीय विधायक जयप्रकाश अंचल ने अपने विधायक निधि से एन एच् 31 से उदई छपरा रिंग बांध तक बने सड़क का शुक्रवार को लोकार्पण किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जयप्रकाश अंचल ने कहा कि वो सदैव क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित है।आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर तत्पर है।कहा कि प्रत्येक तबके को विकसित करना ही उनकी प्राथमिकता है।विधानसभा क्षेत्र में आने वाले अधिकांश गांवों में सभी जर्जर मार्गों को दुरुस्त कराया जा चुका है।आम जनता की समस्याओं के समाधान करने को लेकर तत्पर है।कहा कि जनता के उम्मीदों पर खड़ा उतरने का मेरा हमेशा प्रयास रहता है। मौके पर तारकेश्वर मिश्र एस एस तिवारी वीरेन्द्र यादव अजय यादव संजय यादव पंकज गौतम अमित पाल आदर्श यादव ब्रजेश यादव बबलू चौधरी अमित तिवारी आदि रहे

Back to top button
error: Content is protected !!