
हरिद्वार में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष ने अपनी 13 साल की नाबालिग बेटी का दुष्कर्म करवाने के लिए ब्वॉयफ्रेंड के सामने सौंप दिया… बेटी के गुमसुम रहने पर पिता ने उससे बातचीत की। बेटी ने जो खौफनाक सच बताया उससे पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने ब्वॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां कई बार घूमने के बहाने उसे सुमित पटवाल के साथ वृंदावन समेत अन्य जगहों पर लेकर गई। वहां भी सुमित पटवाल व अन्य व्यक्तियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
उत्तराखंंड/ हरिद्वार
जिले में एक बेहद शर्मनाक और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है।
अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी का दुष्कर्म करवाने के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है।
भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि संबंधित नेत्री की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता निरस्त की गई है।
हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में मामला यह सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था। उसकी 13 साल की बेटी करीब एक महीने से अपने पिता के साथ रहती आ रही है।
कुछ दिन से बेटी के गुमसुम होने पर पिता ने उससे बातचीत की।
तब बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने ब्वॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया है। पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार कर लिया है।
👉 रिपोर्टर:
एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
उत्तर प्रदेश महामंत्री – भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद
📱 8217554083
🌐 www.vandebharatlivetvnews.com