A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

*आष्टा: इस्कॉन की रथयात्रा 3 जुलाई को, प्रथम निमंत्रण श्री गणेश को दिया गया*

IMG 20250605 WA0048आष्टा। जगन्नाथपुरी में भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा प्रारंभ होते ही देशभर में भक्तगण रथयात्रा का आयोजन करते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आष्टा इस्कॉन सेंटर द्वारा इस वर्ष भी भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

 

रथयात्रा का प्रथम निमंत्रण नगर के प्राचीन गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेश को दिया गया। इस अवसर पर इस्कॉन के पदाधिकारियों व भक्तों ने पूजन-अर्चन कर विधिवत आमंत्रण पत्र अर्पित किया।

 

इस्कॉन आष्टा के अनुसार, पिछले वर्ष से यह परंपरा नगर में प्रारंभ हुई है, जिसे आगे भी प्रतिवर्ष भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस बार की रथयात्रा में उज्जैन इस्कॉन एवं देशभर के विभिन्न स्थानों से प्रभुजी पधारेंगे, जो कीर्तन, भजन एवं प्रवचनों के माध्यम से भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत करेंगे।

 

3 जुलाई को दोपहर 1 बजे रथयात्रा बस स्टैंड स्थित गायत्री मंदिर से प्रारंभ होगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों — भोपाल नाका, कन्नौद रोड, कालोनी चौराहा होते हुए मंडी गेट पर पहुंचकर संपन्न होगी।

 

सकल हिन्दू समाज ने नगरवासियों एवं समस्त भक्तजनों से अनुरोध किया गया है कि वे इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रथयात्रा को

 

IMG 20250606 WA0028सफल बनाएं

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!