
नन्हे चित्रकार अर्थित ने बढ़ाया गयाजी का मान: पर्यावरण संरक्षण पर बनाई कलाकृति से जीता प्रथम पुरस्कार
गया, बिहार: बिहार सरकार द्वारा 5 जून को आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में गया के नन्हे चित्रकार अर्थित ने अपनी आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गयाजी का मान बढ़ाया है। अर्थित ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर अपनी बनाई कलाकृति से सबका मन मोह लिया और उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
जूनियर डी.एस. के छात्र अर्थित पर्यावरण संरक्षण को लेकर बेहद उत्साहित रहते हैं। उनका कहना है कि वे अपनी माँ पूजा शर्मा और मौसी दिव्यांशी को अपना आदर्श मानते हैं और उन्हीं से प्रेरित होकर पर्यावरण के लिए निरंतर काम करते रहना चाहते हैं।
इस अवसर पर, माननीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रेम कुमार द्वारा पटना में अर्थित को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आर्थित की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे गया शहर के लिए गर्व का विषय है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वबदे भारत लाइव टीवी न्यूज़