A2Z सभी खबर सभी जिले की

अकबरपुर नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, वसूले जुर्माने और दी सख्त चेतावनी

अकबरपुर नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, वसूले जुर्माने और दी सख्त चेतावनी

अम्बेडकरनगर

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार को नगर क्षेत्र में सड़कों की पटरियों से अतिक्रमण हटाने के लिए सघन अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने संयुक्त रूप से किया।कार्रवाई के दौरान मुख्य सड़कों और बाजारों में फुटपाथ पर रखे ठेले, खोमचे और दुकानों का सामान हटवाया गया। मौके पर कई अतिक्रमणकर्ताओं से जुर्माना भी वसूला गया।अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों ने कहा कि सड़कें आम जनता के आवागमन के लिए हैं, इन पर किसी भी तरह का कब्जा अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे नियमित रूप से जारी रखने की मांग की है।फिलहाल सड़कें अतिक्रमण मुक्त दिख रही हैं, लेकिन यह व्यवस्था कितने दिन कायम रह पाएगी, यह आने वाला वक्त बताएगा।…*ज्ञान की रोशनी।

Back to top button
error: Content is protected !!