A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बालिका इंटर कॉलेज में प्रबंधक पद पर विवाद, भंग हुई कार्यकारिणी

जौनपुर जिले के शाहगंज स्थित बालिका इंटर कॉलेज में प्रबंधक पद पर चल रहे विवाद का समाधान हुआ है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने दीपक कुमार गुप्ता की प्रबंधक पद की अनुमान्यता निरस्त कर दी है।
पूर्व प्रबंधक प्रेम प्रकाश आर्या ने दीपक कुमार गुप्ता पर कई आरोप लगाए थे। इनमें प्रबंध समिति चुनाव में धांधली, दस्तावेजों में हेराफेरी और कर्मचारियों से दुर्व्यवहार शामिल था।
जांच में पता चला कि 23 सितंबर 2024 को हुआ प्रबंधक चुनाव नियमों के विपरीत था। चुनाव विद्यालय की 84 सदस्यीय पुरानी साधारण सभा की बजाय 45 सदस्यीय नई सूची से कराया गया। विद्यालय की प्रशासनिक योजना के अनुसार चुनाव पूर्ववर्ती सूची से होना चाहिए था।
जांच में यह भी सामने आया कि 3 अप्रैल 2022 के चुनाव के समय दीपक कुमार गुप्ता साधारण सभा के सदस्य नहीं थे। उनके सदस्य बनने की प्रक्रिया भी स्पष्ट नहीं थी।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने इन तथ्यों के आधार पर दीपक कुमार गुप्ता की प्रबंधक पद की अनुमान्यता और हस्ताक्षर प्रमाणन रद्द कर दिया है। आदेश की प्रति संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल, वित्त एवं लेखाधिकारी जौनपुर, उप प्रबंधक अशोक कुमार यादव और दीपक कुमार गुप्ता को भेजी गई है।

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!