A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमैनपुरी

7 वर्षीय बालिका के साथ फौजी ने की छेड़छाड़

आम खिलाने के बहाने 7 वर्षीय बालिका को घर में ले जाकर फौजी ने की हरकत

7 वर्षीय बालिका के साथ फौजी ने की छेड़छाड़

कुरावली। आम खिलाने के बहाने 7 वर्षीय बालिका को घर में ले जाकर फौजी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। बालिका के भाई के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया घटना की रिपोर्ट बालिका के पिता ने थाना में दर्ज कराई।

थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पिता ने थाना में मुकदमा पंजीकृत करते हुए बताया कि बीते शनिवार को उसकी 7 वर्षीय पुत्री 5 वर्षीय भांजी के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी नितेश यादव फौजी पुत्र देवी सिंह वहां आया और दोनों बालिकाओं को आम खिलाने के बहाने घर पर ले गया। भांजी आम फैककर वापस लौट गई। इसके बाद फौजी ने बालिका से कपड़े उतारने को कहा। बालिका रोने लगी तो फौजी ने जबरन उसके कपड़े उतार दिए। इस समय बालिका का भाई उसे बुलाने पहुंच गया। जिसे देखकर फौजी ने जान से मारने की धमकी दी। दोनों बच्चों ने घर पर जाकर परिजनों को सारी बात बताई इसके बाद थाना में बुधवार को मुकदमा पंजीकृत कराया गया।

रिपोर्ट: प्रवीन कुमार वंदे भारत लाइव टीवी न्युज मैनपुरी

Back to top button
error: Content is protected !!