
कंधरापुर थाना क्षेत्र के पहलवान पुर गांव निवासी बलिराम यादव अपनी पुत्री अनुराधा की शादी 2014 में तबरपुर थाना क्षेत्र के नए पूरा गांव निवासी रंजीत यादव के साथ की थी शादी के 11 साल बीत जाने के बाद भी अनुराधा को कोई संतान की प्राप्ति नहीं हुई तो परिजनों ने तंत्र-मंत्र का सहारा लिया तब अनुराधा के मां ने एक तांत्रिक चंदू ने ₹100000 में संतान होने की गारंटी ली तांत्रिक चंदू ने ₹22000 एडवांस ले चुका था रविवार को रात में अनुराधा की मां ने तांत्रिक के पास ले गई झाड़-फूक के नाम पर तांत्रिक ने महिला को पीटने लगा महिला को मना करने पर तांत्रिक ने कहा बड़ा भूत है तांत्रिक ने महिला का गला दबाया और नाबदान का गंदा पानी पिलाया महिला का हालात बिगड़ते देख तांत्रिक ने टेंपो से जिला अस्पताल लेकर गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत्यु घोषित कर दिया तांत्रिक ने महिला को वापस लेकर आया और परिजनों से बोल बेहोश है 1 घंटे में होश आ जाने के बाद इसको घर लेकर चले जाना और कंधरापुर थाने जाकर अपने आप को पुलिस की हवाले कर दिया थाना कंधरापुर रात में ही तांत्रिक के घर पर पहुंच गए पुलिस ने रात में ही सव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने तांत्रिक के घर के सामने बने काली मंदिर पर सव रखकर हंगामा खड़ा कर दिया और तांत्रिक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने लगे सुबह होने पर पुलिस ने किसी तरह से समझा बूझकर ग्रामीणों को सव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एसपी सिटी मधुबन सिंह का कहना है परिजनों के तहरीर पर तांत्रिक चंदू उसकी पत्नी और दो साथियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और उचित कार्रवाई की जाएगी







