
विजय कुमार बंसल ब्यूरो चीफ हरिद्वार
हरिद्वार नगर निगम भूमि घोटाले में निलंबित चल रहे दो आईएएस अधिकारियों की वापसी पर अब सरकार जल्द निर्णय ले सकती है हालांकि इसको लेकर एक बैठक हो चुकी है लेकिन उसमें इन अधिकारियों की वापसी पर निर्णय नहीं लिया जा सका था।
उल्लेखनीय है कि गत मई में शासन ने भूमि घोटाले में एक्शन लेते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह नगरायुक्त वरुण चौधरी व एसडीएम अजयवीर सिंह को निलंबित कर दिया था जबकि निगम के कई अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई थी।
जांच पूरी कर अब
विजिलेंस ने तत्कालीन एसडीएम अजयवीर सिंह, तत्कालीन तहसीलदार प्रियंका रानी और तत्कालीन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कमलदास के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। जिसके बाद अब सरकार तीनों अधिकारियों के खिलाफ निर्णय ले सकती है। वहीं क्योंकि जांच रिपोर्ट में तत्कालीन दोनों निलंबित किए गए आईएएस कर्मेंद्र सिंह व वरुण चौधरी के खिलाफ कुछ नहीं है इसलिए इन दोनों की जल्द बहाली की संभावना बन गई है।

