





उक्त जानकारी देते हुए स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर श्रद्धा हार्डिया ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरदा में शिक्षा, स्वास्थ्य पंचायत, राजस्व, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण के साथ टीकाकरण अभियान चलाया गया। शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत 14 से 15 वर्ष तक की बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर टीका लगाया गया। आपने बताया कि टीका लगने के बाद महिलाओं में गर्भाशय की ग्रीवा पर कैंसर का खतरा नहीं रहेगा। एवं इसकी सुरक्षा हेतु टीकाकरण का सिंगल डोज ही पर्याप्त है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरदा में ग्राम बांगरदा, भोमवाडा की लगभग 100 बालिकाओं को टीका लगाया जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के राजेश सोहनी, राजस्व विभाग के पटवारी राजेश शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ज्योति गंगराड़े, आरती शर्मा,अनीता कनाडे,शिक्षा विभाग के जन शिक्षक बिहारी लाल रेवापाटी, रायसिंह चौहान, स्वास्थ्य विभाग के अखिलेश चतुर्वेदी, भारती मालवीय, भारती पाटीदार, श्वेता पटेल, किरण जैन, प्रवीण पवार, ममता रावत, अशोक चौकड़े सोनचरण पटेल, आशा कार्यकर्ता रेवा फुलकर, वंदना मालाकार, हसीना बी उपस्थित थी।
:-रामेश्वर फूलकर पत्रकार बांगरदा
[yop_poll id="10"]




