

सतना/नागोद : सब जेल नागोद में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतना द्वारा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया शिविर में श्रीमान पार्थ शंकर मिश्र सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतना एवं श्री मोहम्मद जिलानी जिला सहायता अधिकारी सतना उपस्थित हुए श्रीमान पार्थ शंकर मिश्र द्वारा बंदियों को जमानत संबंधी जानकारी प्रदाय की गई तथा अन्य समस्याएं पूंछी गई कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। श्री मोहम्मद जिलानी जिला विधिक सहायता अधिकारी एवं श्री मुख्तार अहमद सिद्दीकी अधिवक्ता द्वारा भी उपयोगी ज्ञान वर्धक वक्तव्य दिये गये। अंत में श्री कमलेश राय सहायक जेल अधीक्षक द्वारा आभार व्यक्त किया गया। स्टाफ में श्री ददन प्रसाद कोल राजनारायन शुक्ला देवेन्द्र सिंह जीतेन्द्र द्विवेदी मयंक बड़ेवा राहुल रमन नायक आदि उपस्थित रहे।










