
सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से सागर सांसद डॉ लता वानखेड़े ने अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सुखद भेंट की,बैठक के दौरान सांसद डॉ लता वानखेड़े ने मंत्री को सागर में एयरपोर्ट निर्माण हेतु प्रदेश शासन द्वारा अब तक की गई सभी आवश्यक कार्यवाहियों की विस्तृत जानकारी साझा की।एयरपोर्ट के लिए चिन्हित की गई भूमि और उसकी उपलब्धता से जुड़ी प्रगति रिपोर्ट मंत्री को सौंपी। सागर को हवाई मार्ग से जोड़ने से न केवल व्यापार और औद्योगिक निवेश बढ़ेगा, बल्कि छात्रों और आपातकालीन मरीजों के लिए भी यह जीवनदायिनी साबित होगा। मंत्री के. राममोहन नायडू ने सागर की इस आवश्यकता को गंभीरता से सुना और शासन द्वारा की गई कार्यवाही पर संतोष व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग एवं प्रक्रियाओं को गति देने का सकारात्मक आश्वासन दिया है।











