A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसतना

ग्राम अटरा हत्या काण्ड में फरार मुख्य आरोपी को नागोद पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सतना/नागोद : पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नागौद के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निरी. अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में निम्नानुसार कार्यवाही की गई –
दिनांक 27.12.25 को फरियादी प्रहलाद सिह उर्फ शंखू पिता कंछेदीलाल सिंह पटेल उम्र 36 साल निवासी ग्राम अटरा थाना नागौद जिला सतना (म.प्र.) का रिपोर्ट किया कि दिनांक 26/12/2025 को अपने खेत महुहा हार मे पानी लगाने व खाद डालने गया था राम किशोर सिंह के घर के सामने महुआ पेड के पास मैं मेरे चाचा द्वारिका सिंह ,बीरेन्द्र सिह, अंशू सिंह ,द्वारिका का भतीजा राहुल सिंह आग ताप रहे थे कि लगभग 10.00 बजे रात पंकज सिह अपनी चार पहिया वाहन क्र. Mp19cc3682 से आया और पंकज अपनी गाडी खडी करके आग तापने लगा उसी समय द्वारिका चाचा को पंकज सिह मां बहन की बुरी बुरी गालियां देने लगा और द्वारिका एवं पंकज का विवाद होने लगा पंकज सिह फोन से अपने भाईयो को बुलाया तो पंकज का भाई अमित सिंह, अंकित सिंह, खुशीराम सिंह, कुशवेन्द्र उर्फ मुडिया सिंह, अनिल सिंह, हर्षित तिवारी, कुंजीलाल सिंह, लवकुश उर्फ हरिया सिंह, रामदुलारे सिंह, संदीप सिंह द्वारा लाठी, राड, हथौडा, कुल्हाडी लेकर आ गये और खुशीराम, द्वारिका चाचा को राड से मारने लगा, मेरे मना करने पर मुझे भी मारपीट किया तभी सभी लोग मुझे व चाचा द्वारिका, बीरेन्द्र, नत्थू सिंह व ममरे भाई राहुल को लाठी डंडा राड, हथौडा, कुल्हाडी से मारपीट करने लगे जब द्वारिका चाचा के सीने मे पंकज सिंह हथौडा से मारा तो चाचा द्वारिका बडे तेजी से कराहे हाय मर गया, तब मैं अपनी जान बचा कर मझगंवा के खेत तरफ भाग गया । घायलो को इलाज हेतु जिला अस्पताल सतना ले जाया गया । इलाज दौरान द्वारिका प्रसाद पटेल की मृत्यु होने से मर्ग सदर कायम किया जाकर रिपोर्ट पर अपराध धारा 296, 115(2), 118(1), 103(1), 191(2), 191(3), 190 भारतीय न्याय संहिता का अपराध घटित करना पाये जाने पर देहाती नालसी लेख किया गया बाद नम्बर पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना कार्यवाही आरोपीगणों की पता तलाश की गई तो आरोपीगण खुशीराम सिंह, कुशवेन्द्र उर्फ मुडिया सिंह ,अनिल सिंह, हर्षित तिवारी,कुंजीलाल सिंह, लवकुश उर्फ हरिया सिंह, रामदुलारे सिंह, संदीप सिंह दिनांक 29/12/25 को दस्तयाब होने पर घटना के संबंध में पूछताछ कर आरोपीगणो से घटना में प्रयुक्त आलाजरब पेश करने पर जप्त किया जाकर माननीय न्यायालय पेश कर उपजेल नागौद दाखिल किया गया था ।
*मामले में घटना दिनांक से फरार मामले का मुख्य आरोपी प्रागेन्द्र सिंह उर्फ पंकज सिंह पिता रावेन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम अटरा, थाना नागौद, जिला सतना (म.प्र.) को अथक पता तलाश के प्रयास के बाद आज दिनांक 12/02/2026 को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारशुदा आरोपी से घटना के संबंध पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त वाहन की चाभी व दस्तावेज जप्त किये गये बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर उपजेल नागौद जेल दाखिल किया गया । मामले में फरार अन्य दो आरोपीगण 01 अंकित सिंह, 02. अमित सिंह की पता तलाश की जा रही है।*

*गिरफ्तार मामले का मुख्य आरोपी – प्रागेन्द्र सिंह उर्फ पंकज सिंह पिता रावेन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम अटरा, थाना नागौद, जिला सतना (म.प्र.)*

*पूर्व में गिरफ्तार आरोपीगण* 01 खुशीराम सिंह पिता बलदेव सिंह उम्र 60 वर्ष
02 कुशमेन्द्र सिंह उर्फ मुडिया पिता रामदास सिंह उम्र 46 वर्ष
03 लवकुश सिंह उर्फ हरिया पिता संतोष सिंह उम्र 26 वर्ष
04 अनिल सिंह पिता गोरेलाल सिंह उम्र 20 वर्ष
05 कुन्जीलाल सिंह पिता बालगोविन्द सिंह उम्र 46 वर्ष
06 रामदुलारे सिंह पिता भगवानदीन सिंह पटेल उम्र 49 वर्ष
07 संदीप सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह उम्र 19 वर्ष सभी निवासी ग्राम अटरा
08 हर्षित सिंह पिता मुकेश कुमार सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी डुडहा थाना नागौद जिला सतना (म.प्र.)
*जप्ती – घटना में प्रयुक्त वाहन की चाभी व कागजात ।*
*मामले में फरार आरोपी – 01 अंकित सिंह , 02. अमित सिंह दोनों निवासी अटरा थाना नागौद* सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाण्डेय, उनिरी. आर. पी वर्मा, प्रआर. आर.के. कुशवाहा, प्रआर. राजेन्द्र पाण्डेय, आर. ओम प्रकाश*

Back to top button
error: Content is protected !!