
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, गुरूवार 12फरवरी 2026
* खेल सामाचार *
—-> गुरूवार 12 फरवरी 2026 को टी20(पुरुष),विश्व कप मैच दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में शाम सात बजे से शुरू हुआ। टी20(पुरुष), विश्व कप क2026 का यह 18वां मैच रहा। मैच मे नामीबिया की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9विकेट के नुकसान पर 210 बनाए। ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने इस मैच में अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने नामीबिया की टीम के सामने जीतने के लिए 210रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में नामिबिया की टीम ने खेल शुरू करते हुए 10 ओवर में 5विकेट के नुकसान पर 88रन बनाए। ।कप्तान जेराड इरासमस 18रन अक्षय पटेल के हाथों कैच आउट हो गए। वरूण चक्रवती ने जेजे स्मिट, जैन निकोल लोफ्टी-ईटन और लौरेन स्टीनकैंप को आउट किया। जैन फ्रायलिंक अर्शदीप सिंह के हाथों आउट किए गए। नामीबिया की टीम 13ओवर तक 96रन बनाए। अक्षर पटेल ने 11वें ओवर में नामीबिया के दो बल्लेबाजों को आउट किया। वरूण चक्रवती ने जेजे स्मिट और जैन निकोल लोफ्टी-ईटन को एक ही ओवर में आउट कर दिया। 14वें ओवर तक नामीबिया टीम ने 100रन पार कर लिए। जस प्रीत बुमराह ने लौरेन स्टीनकैंप को आउट किया। नामीबिया के 14वें ओवर तक 6विकेट गिर गए। 210 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया टीम ने 18•2ओवर में 116रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से वरूण चक्रवती ने दो दो विकेट लिए। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20(पुरुष) विश्व कप मैच मे नामीबिया की टीम को 93रनों से हरा दिया है। टी20*पुरुष), विश्व कप मैच मे भारतीय टीम की लगातार यह दूसरी जीत है।







