A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

हर वार्ड में गूंजा संजीव कुमार का नाम, जनसंपर्क अभियान को मिल रहा अपार समर्थन

हर वार्ड में गूंजा संजीव कुमार का नाम, जनसंपर्क अभियान को मिल रहा अपार समर्थन

धनबाद नगर निगम चुनाव में महापौर पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार का जनसंपर्क अभियान पूरे नगर निगम क्षेत्र में अभूतपूर्व समर्थन के साथ तेज गति से आगे बढ़ रहा है। आज उन्होंने धनबाद के बैंक मोड़ मंडल सहित कई इलाकों में सघन जनसंपर्क एवं धुआंधार प्रचार अभियान चलाया।
जनसंपर्क अभियान की शुरुआत जोड़ाफाटक रोड स्थित गुरु नानक पुरा गुरुद्वारा साहिब में माथा टेक कर एवं आशीर्वाद प्राप्त कर की। इसके पश्चात मटकूरिया चेक पोस्ट, घूरनीजोड़ियां बस्ती, मटकुरिया, विकास नगर, गुजराती मोहल्ला, कर्बला मोड़, तिवारी गली समेत कई क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित किया एवं क्रमांक संख्या 27 – हरी मिर्च छाप पर मतदान कर नया और विकसित धनबाद बनाने की अपील की।
मटकुरिया गुरुद्वारा एवं जोड़ाफाटक स्थित गुरु नानक पुरा गुरुद्वारा के समीप सिख समाज के लोगों द्वारा संजीव कुमार का भव्य स्वागत किया गया। वहीं झरिया क्षेत्र के भौंरा बाजार, जहाजटांड़ बस्ती, नगीना बाजार (मोहलबनी), गौरखूंटी सहित अन्य क्षेत्रों में भी लों ने उत्साहपूर्वक समर्थन जताया। कई स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर संजीव कुमार ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, मंडल अध्यक्ष सनी रवानी, मानस प्रसून, संजय गोस्वामी, नीरज सिन्हा, शिवेंद्र सिंह, योगेंद्र यादव, दिलीप सिंह, प्रीतपाल सिंह आजमानी, राजा राजपाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
इधर भाजपा नेत्री गीता सिंह के नेतृत्व में गोधर, केंदुआ, खैरा बस्ती, लोयाबाद, कतरास सहित कई क्षेत्रों में पदयात्रा निकालकर संजीव कुमार के समर्थन में मतदान की अपील की गई। इस पदयात्रा में सुशीला देवी, शालिनी गुप्ता, गुड़िया देवी, शानो देवी, वैजयंती देवी, नीतू देवी, अनीता देवी सहित सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान आम जनता का उत्साह और समर्थन यह दर्शाता है कि धनबाद की जनता बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है।
संजीव कुमार ने कहा
“धनबाद की जनता का अपार स्नेह और समर्थन मुझे नई ऊर्जा दे रहा है। मेरा संकल्प है कि धनबाद को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित शहर बनाया जाए। जनता के सहयोग से हम एक नया धनबाद गढ़ेंगे।”
विधायक राज सिन्हा ने कहा:
“संजीव कुमार को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। उनका विजन और नेतृत्व धनबाद को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। जनता इस बार पूर्ण बहुमत से भाजपा समर्थित प्रत्याशी को विजयी बनाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!