

🚨🐄💥 सहारनपुर में देर रात ताबड़तोड़ मुठभेड़! गंगोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई — दो शातिर गौकश पैर में गोली लगने से गिरफ्तार, 5-6 साथी फरार; जिंदा गाय, तमंचे व गोकशी उपकरण बरामद 💥🐄🚨
सहारनपुर। जनपद में अपराध और गोकशी पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गंगोह पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौकशों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में की गई, जिसमें पुलिस टीम ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए बदमाशों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
जानकारी के अनुसार, देर रात कुण्डा बिडौली मार्ग पर पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 7-8 संदिग्ध व्यक्ति एक जिंदा गाय को लेकर जाते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस टीम ने संयम और सतर्कता दिखाते हुए मोर्चा संभाला।
आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश—अहसान उर्फ समीर और महमूद—पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तत्परता से दोनों को दबोच लिया, जबकि उनके 5-6 साथी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में व्यापक कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।
मौके से पुलिस ने दो अवैध तमंचे, कारतूस, गोकशी के उपकरण तथा एक जिंदा गाय बरामद की है। बरामदगी से स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि आरोपी संगठित रूप से गोकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनके विरुद्ध पहले से भी गोकशी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की विधिक प्रक्रिया के तहत जांच की जा रही है और फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
इस मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
जनपद सहारनपुर में हुई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि फरार आरोपी भी जल्द गिरफ्तार होंगे।
✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – समृद्ध भारत समाचार पत्र
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
ब्यूरो चीफ – हलचल इंडिया न्यूज़
📞 8217554083
खबर, विज्ञापन, विज्ञप्ति व सूचना हेतु संपर्क करें।













