A2Z सभी खबर सभी जिले की

शाखा प्रबंधक के स्थानांतरण पर बैंककर्मियों ने दी भावभीनी विदाई ।

IMG 20250814 184035

महुली सोनभद्र (राकेश कुमार कन्नौजिया)_
सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली में स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अनिल मौर्या का आजमगढ़ में स्थानांतरण हो जाने के बाद बैंककर्मियों ने उन्हें विदाई दी।IMG 20250814 183707
इस मौके पर शाखा प्रबंधक अनिल मौर्या ने कहा कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक महुली में एक साल तक काम किया है। यहां के ग्रामीणों से मुझे बहुत ही लगाव होने लगा था। जिससे उन्हें पता ही नहीं चला की इस शाखा में 1 साल तक कैसे काम करते करते बीत गया। एक साल तक ही कर पाए थे कामIMG 20250814 183828
स्थानीय लोगों ने की कामकाज की सराहना

सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील के महुली इलाके के उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रबंधक अनिल मौर्या के आजमगढ़ स्थानान्तरण पर बैंक कर्मियों ने विदाई समारोह का आयोजन कर स्थानांतरित शाखा प्रबंधक को भावपूर्ण विदाई दिया। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों व बैंक कर्मियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।IMG 20250814 183907
बताया जा रहा है कि विदाई समारोह के शुरुआत में सभी लोगों ने मिलकर शाखा प्रबंधक अनिल मौर्या को गुलदस्ते देकर व फूलमाला पहनाकर मुंह मीठा कराते हुए अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस मौके पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि इस बैंक में एक साल तक काम किया है। यहां के ग्रामीणों से मुझे बहुत ही लगाव होने लगा था। जिससे उन्हें पता ही नहीं चला की इस शाखा में 1 साल तक कैसे काम करते करते बीत गया। यहां के सभी नागरिकों को हमेशा सहयोग करने के लिए दिल से धन्यवाद दिया। समारोह में ग्राहक एवं बैंक कर्मियों ने प्रबंधक के कार्यों की सराहना करते हुए बैंक में उनके कार्यकाल को सफल बताया।IMG 20250814 184035

साथ ही उक्त बैंक कर्मी द्वारा ग्राहकों के साथ मधुर व्यवहार अपनाते हुए उनके कार्यों को समय सीमा के अन्तर्गत निपटारा करने की कौशल की भी सराहना की गई। मौके पर राहुल सिंह सहायक शाखा प्रबंधक,अंकित सोनी,राकेश सिंह,दीपक यादव, मनोज तिवारी,महेंद्र यादव बीसी,कोमल ,अरविंद, मंजय बीसी,अवधेश कुमार, रामनरेश कन्नौजिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

IMG 20250814 183734 IMG 20250814 183707 IMG 20250814 183638

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!