A2Z सभी खबर सभी जिले की

आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण मे संपन्न करने के उद्देश्य से शान्ति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई l

आज दिनांक 26.05.2026 को आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शामिल जिलाधिकारी, गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया, नगर पुलिस अधीक्षक, गया सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था, आपसी समन्वय एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पर्व को आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गया जी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!