आईने का काम करते है पत्रकार इसे ओझल ना होने देना— बिजेंद्र सिंह यादव जेल सुप्रिडेंट* 👍अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का चतुर्थ मण्डलीय पत्रकार सम्मेलन रहा शानदार– नगर आयुक्त अलीगढ़ 👍अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बैनर तले अलीगढ़ के औद्योगिक कृषि प्रदर्शनी में मौजूद कृष्णणाजली नाट्यशाला में भव्य मंडलस्तरीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया इस दौरान मंडल के पत्रकारों के साथ-साथ अतिथियों के रूप में अलग-अलग जिलों के पत्रकारों के द्वारा कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया,कार्यक्रम का संचालन योगेश कौशिक दैनिक जागरण के द्वारा किया गया वही कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक सूचना निदेशक संदीप सिंह के द्वारा की गई,इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके नगर आयुक्त अलीगढ़ प्रेम प्रकाश मीनाव विजेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ जेल अधीक्षक अलीगढ़ व एएमयू से एमओआईसी विभा शर्मा, व जनसंपर्क अधिकारी उमर पीरजादा,व जीशान अहमद,के साथ ओजोन सिटी के मीडिया प्रभारी विशाल सिंह,व रवि गुप्ता व वरिष्ठ समाज सेवी ललित मोहन सिंह के द्वारा सयुक्त रूप से किया गया, कार्यक्रम संयोजक व अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की प्रदेश महामंत्री शशि गुप्ता ने कहा संगठन सिर्फ पत्रकारों को एक मंच पर लाने की व्यवस्था है। सभी का उद्देश्य एक ही है। प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करना है। जिस तरह से हमारे संगठन के द्वारा अन्य प्रदेशों में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराया है। उसी तरह से हम उत्तर प्रदेश में भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करा कर रहेंगे। वहीं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष अलीगढ़ आकाश सौनी के द्वारा कहा आजकल पूरे देश में पत्रकारों के ऊपर जिस तरह से अत्याचार होते हैं। प्रशासन के द्वारा पत्रकारों के ऊपर किये गए अत्याचारों की अनदेखी की जाती है। संगठन के द्वारा उस अनदेखी को दूर किया जाता है। संगठनों के माध्यम से पत्रकारों के ऊपर किये गए अत्याचार की लड़ाई धरातल स्तर पर की जाती है। हमारा उद्देश्य है कि पत्रकार साथियों के ऊपर हुए अत्याचार की लड़ाई एक मंच से की जाए तो हमारे साथी को न्याय हर हाल में मिलेगा, संगठन में संगठित रहे तो आपकी आवाज भी बुलंद रहेगी। कार्यक्रम के प्रबंधक व अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश सयोंजक (युवा विंग) ख़ालिक़ अंसारी के द्वारा बताया गया इस संगठन के पदाधिकारी एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में जमीनी पटल पर काम कर रहे है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकार सुरक्षा कानून को प्रभावशाली बनाना है संगठन के द्वारा 2023 में छत्तीसगढ़ राज्य में इस काम को पूरा करने में फतह हासिल की है और छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो चुका है इसी की तर्ज पर देश भर के सभी राज्यों में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए यह संगठन जमीनी पटल पर काम कर रहा है अलीगढ़ के साथ-साथ प्रदेश भर में इसके हजारियों पदाधिकारी मौजूद है संगठन का उद्देश्य पत्रकारों की दबी हुई आवाज को संगठित होकर उठाकर पत्रकारों को न्याय दिलाना है, 👍 नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के द्वारा कहा गया, पत्रकारों के द्वारा समय-समय पर तमाम चीजों को उजागर करने का काम किया जाता है निश्चित तौर पर जो गलत चीजे हैं उन्हें खत्म करने का काम समय-समय पर प्रशासन के द्वारा किया जाता है और लगातार प्रशासन हमेशा चाहता है कि जहां जो भी चीजे गलत हो रही है उन पर लगाम लगाई जाए, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बैनर तले जो मंडलीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया है आयोजक कमेटी बधाई के पात्र है, क्या कहते है वरिष्ठ जेल अधीक्षक 👍अपने संबोधन में वरिष्ठ जेल अधीक्षक बिजेंद्र सिंह यादव के द्वारा कहा गया पत्रकार समाज का आईना होते है जो प्रशासन से लेकर शासन तक तमाम लोगों की आवाज को पहुंचाने का काम करते हैं समाज में जो चीजें चल रही है उनको पत्रकार आईने की तरह दिखाते है, और पत्रकारों को यह काम करते रहना चाहिए,निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए पत्रकार जो आईने का काम करते हैं इसे ओझल नहीं होने देना है, क्या कहती है विभा शर्मा एमओआईसी एएमयू प्रोफेसर विभा शर्मा के द्वारा कहा गया जिस तरह से आज अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बैनर तले जो पत्रकार यहां इकट्ठा हुए हैं उन्हें देखकर यह महसूस होता है कि आज भी पत्रकार एकजुट है और समाज की कुरीतियों के खिलाफ हैं समाज में पत्रकारिता की अहम भूमिका होती है पत्रकारों के द्वारा निष्पक्ष तरीके से जो जान जोखिम में डालकर पत्रकारता की जाती है उससे बहुत से लोगों को न्याय मिलता है और यही कारण है पत्रकारों को चौथा स्तंभ कहा जाता है। 👍कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजनारायण सिंह के द्वारा अपने सम्बोधन में कहा आज में आधुनिक दौर की पत्रकारिता काफी कठिन है लेकिन इस दौर में भी पत्रकार बेबाकी से काम कर रहे हैं और लगातार निष्पक्ष खबरों को लिख रहे हैं वह काबिले तारीफ है निडर और साहस के साथ पत्रकरिता करने के लिए पत्रकार की बारीकियों को जानना व खबर की बारीकियां को जानना बेहद जरूरी होता है और जो पत्रकार खबर की बारीकियां को जानने के बाद खबर को लिखते हैं निश्चित तौर पर उनकी खबर असर भी करती है और अधिकारी खबर पढ़ने के बाद उस खबर पर अमल भी करते है और उस पत्रकार की लेखनी को आजीवन याद भी रखता है आज के समय में अखिल भारतीय पत्रिका सुरक्षा समिति के बैनर तले जो कार्यक्रम हुआ है तमाम जो पत्रकार गांव देहात अचल से चलकर इस कार्यक्रम में पहुंचे हैं उनके द्वारा सभी पत्रकारों को एकजुट होने का आह्वान किया है,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सहायक सूचना निदेशक संदीप सिंह के द्वारा पत्रकारों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उनके द्वारा पत्रकारों को निष्पक्ष बेबाक़ी से काम करने का आह्वान किया है,
अतरौली के शिखर और प्रियांशु को ‘नेशनल यूथ आइकन’ सम्मान, जिले का नाम किया रोशन
उत्तर प्रदेश
22/01/2026
अतरौली के शिखर और प्रियांशु को ‘नेशनल यूथ आइकन’ सम्मान, जिले का नाम किया रोशन
अतरौली के शिखर और प्रियांशु को ‘नेशनल यूथ आइकन’ सम्मान, जिले का नाम किया रोशन अलीगढ़/अतरौली: अतरौली क्षेत्र के दो…
*आधार कार्ड में पिता की उम्र 30 बेटे की उम्र 38 वर्ष* एसडीएम व ईओ ने सुनीं निर्वाचकों की समस्या 22/01/2026 👍अतरौली, संवाददाता। निर्वाचकों की समस्याएं उम्र को लेकर अधिक सामने आ रही एसआईआर को लेकर सुनवाई कर रहे अधिकारियों के सामने भी ऐसे मामले आ रहे हैं। पिता पुत्र को आज 22 जनवरी को नगर पालिका परिषद में परिवार के सभी सदस्यों के अलावा उम्र से संबधित दस्तावेज लेकर आने के लिए कहा गया है। नगर के मौहल्ला चौधरियान में रहने वाले रहमत खां पुत्र गुलाम खां के परिवार में बेटा बेटियां है। सबसे बड़े बेटे की उम्र आधार कार्ड के अनुसार करीब 38 वर्ष की है। जब कि पिता रहमत खां की उम्र 30 साल आधार कार्ड में है। रहमत खां के बेटे बरकत ने बताया कि पहले वह नगर के दूसरे मोहल्ले में रहते थे। अब मौहल्ला चौधरियान में परिवार रहता है। आधार कार्ड में पता बदलवाने के बाद उम्र गड़बड़ी कर दी है। इसे सुधारने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस संबध में बरकत खां ने बताया कि आज गुरूवार को फिर से अपने सभी दस्तावेज लेकर नगर पालिका परिषद में जायेगें। ईओ अमिता वरूण ने बताया कि आधार कार्ड में उम्र को लेकर काफी तृटियां देखने को मिल रही है मगर उम्र का समाधान शैक्षिक प्रमाण पत्र के अलावा पेन कार्ड पर दी गयी उम्र से किया जा सकता है। अतरौली, संवाददाता। एसआईआर के संबध में आज एसडीएम सुमित सिंह ने निर्वाचकों की सुनवाई की वहीं नगर पालिका परिषद की ईओ अमिता वरूण ने भी नगर के निर्वाचकों की समस्याओं को सुना। पहले दिन आये अधिकांश लोगों के पास एसआईआर की शर्तो को पूरा करने वाले कागजात नहीं थे। इस लिए उनको जरूरत के कागजात लेकर आने के लिए कहा गया है। आज गुरूवार को फिर से सुनवाई होगी। लगातार होने वाली यह सुनवाई 4 फरवरी तक चलेगी। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम सुमित सिंह ने एसआईआर से संबधित भेजे गये नोटिसों के बाद निर्वाचक एसडीएम से मिले। एसडीएम ने निर्वाचकों को एसआईआर के फार्म की शर्तो को पूरा करने के बाद ही निर्वाचक की समस्या का समाधान हो सकेगा। आज 17 निर्वाचकों की समस्याओं का समाधान किया गया। एसडीएम ने बताया कि करीब 150 निर्वाचकों को नोटिस भेजे गये हैं जिनकी सुनवाई की जा रही है। इधर नगर में भी काफी संख्या में निर्वाचकों के नामों और उम्र में अंतर सामने आ रहा है। निर्वाचकों की नाम पते सही करने के लिए उसके पास स्थायी कागजात होने जरूरी है। उम्र के लिए भी जरूरी कागजात चाहिए। नगर पालिका परिषद की ईओ अमिता वरूण ने बताया कि करीब पचास लोगों को सुना गया। कुछ लोगों के पास आवश्यक कागजात नहीं होने के कारण उनको 22 जनवरी को फिर से बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि यह सुनवाई चार फरवरी तक चलेगी। ईओ ने कहा कि सरकार की ओर से मांगे गये 13 विंदुओं में से एक दस्तावेज का होना जरूरी है।
गाजीपुर रोड पर जलभराव से बढ़ी दुर्घटना की आशंका, प्रशासन की अनदेखी पर सवाल 👍अतरौली। गाजीपुर रोड पर लगातार पानी भरने की समस्या से लोगों में भारी आक्रोश है। सड़क के दोनों ओर तथा बीच-बीच में जलभराव होने से आवागमन बाधित हो रहा है और कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो नोएडा जैसी दुखद घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। 👍जलभराव के कारण सड़क की हालत खराब हो चुकी है। दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं, जबकि चारपहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय पानी भरे गड्ढे दिखाई न देने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों और राहगीरों ने कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया लेकिन अभी तक कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ है प्रशासन किस चीज पर ध्यान दे रहा है इसका जिम्मेदार कौन है क्षेत्र का नेता, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि गाजीपुर रोड पर तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था, सड़क मरम्मत और नियमित निगरानी कराई जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले हालात को काबू में लाया जा सके। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
अतरौली में ई-रिक्शा पर क्षमता से अधिक सवारी ढोने पर कार्रवाई 👍अतरौली। नगर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रीकरण अधिकारी ज्योति मिश्रा ने टीम के साथ क्षमता से अधिक सवारी ढो रहे ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे। कार्रवाई के समय कई ई-रिक्शा में निर्धारित संख्या से अधिक महिला व बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अधिकारियों ने मौके पर ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। यात्रीकरण अधिकारी ज्योति मिश्रा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान से ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा रहा, वहीं आमजन ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।
A2Z सभी खबर सभी जिले की
20/01/2026
अतरौली में ई-रिक्शा पर क्षमता से अधिक सवारी ढोने पर कार्रवाई 👍अतरौली। नगर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रीकरण अधिकारी ज्योति मिश्रा ने टीम के साथ क्षमता से अधिक सवारी ढो रहे ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे। कार्रवाई के समय कई ई-रिक्शा में निर्धारित संख्या से अधिक महिला व बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अधिकारियों ने मौके पर ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। यात्रीकरण अधिकारी ज्योति मिश्रा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान से ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा रहा, वहीं आमजन ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।
अतरौली में ई-रिक्शा पर क्षमता से अधिक सवारी ढोने पर कार्रवाई 👍अतरौली। नगर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के…
अतरौली। नगर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रीकरण अधिकारी ज्योति मिश्रा ने टीम वाहन चालकों पर बीमा ना होने के कारण उनको आधे सेट किया की बहन चलने से पहले अपना ड्राइवर लाइसेंस बनवा लें अन्यथा बाहर ना चल कोई भी दुर्घटना घटित होती है तो आप उससे बच नहीं पाओगे जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अधिकारियों ने मौके पर ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। 👍यात्रीकरण अधिकारी ज्योति मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा कोई भी सड़क पर दुर्घटना होती है गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचने पर उसका नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे ₹25000 का इनाम दिया जाएगा, जैसे कि उसकी जान बच सके
A2Z सभी खबर सभी जिले की
20/01/2026
अतरौली। नगर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रीकरण अधिकारी ज्योति मिश्रा ने टीम वाहन चालकों पर बीमा ना होने के कारण उनको आधे सेट किया की बहन चलने से पहले अपना ड्राइवर लाइसेंस बनवा लें अन्यथा बाहर ना चल कोई भी दुर्घटना घटित होती है तो आप उससे बच नहीं पाओगे जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अधिकारियों ने मौके पर ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। 👍यात्रीकरण अधिकारी ज्योति मिश्रा ने कहा कि सरकार द्वारा कोई भी सड़क पर दुर्घटना होती है गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचने पर उसका नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे ₹25000 का इनाम दिया जाएगा, जैसे कि उसकी जान बच सके
अतरौली। नगर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रीकरण…
अतरौली में ई-रिक्शा पर क्षमता से अधिक सवारी ढोने पर कार्रवाई 👍अतरौली। नगर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रीकरण अधिकारी ज्योति मिश्रा ने टीम के साथ क्षमता से अधिक सवारी ढो रहे ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे। कार्रवाई के समय कई ई-रिक्शा में निर्धारित संख्या से अधिक महिला व बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अधिकारियों ने मौके पर ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। यात्रीकरण अधिकारी ज्योति मिश्रा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान से ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा रहा, वहीं आमजन ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।
कोई भागीरथ मिले तो अलीगढ़ की काली नदी का हों उद्धार। गंगा जमुना दोआब में बसे अलीगढ़ में कभी दस नदियां थीं गंगा,जमुना,करबन, सेंगर,छोइया,नीम, रुतबा,बडगगा,व काली नदी जिनमें आज़ बड गंगा,सिरसा,रुतबा, सेंगर,व छोईया विलुप्त हो चुकी।अब सबसे चिंताजनक स्थिति अलीगढ़ की काली नदी की है इसमें आक्सीजन की मात्रा शून्य है इससे आस-पास के गांवों का भूजल भी ज़हरीला होने लगा है जिससे स्थानीय गांवों के किसानों को तमाम घातक बिमारियां की चपेट में घिरा देखा जा रहा है खतौली मुजफ्फरनगर से हापुड़ बुलंदशहर के रास्ते अलीगढ़ पहुंचती है साधु आश्रम के पास इसका प्रवाह तेज़ है गवाररा, गाज़ीपुर,अहमदपुरा,भवनगढी,चेडौली, खेड़ा,कलाई, मीरपुर का नगला, सिल्ला,विसावलपुर,बरानदी, धर्मपुर का नगला,पोथी,सुनहरा, सिकंदरपुर, कौड़ियां गंज आदि गांवों से होकर गुजरती है कभी इसके मीठे पानी से स्थानीय किसानों की प्यास बुझती थीं एवं करोड़ों जलीय जीव जंतु प्रजातियां,तट स्थित क्षेत्र में काले हिरण बहुतायत में थे आज़ अस्तित्व ख़तरे में पड़ गया जल प्रदूषित मुख्य कारक औद्योगिक इकाइयों द्वारा छोड़ा जाता कैमिकल युक्त प्रदूषित पानी बीअर फैक्ट्री सहित अन्य औद्योगिक इकाइयों की जांच हेतु पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986,जल अधिनियम वायु अधिनियम 1981, जल अधिनियम 1974 के प्रावधानों का उल्लघंन करतीं औद्योगिक इकाइयों जो बिना समुचित अपशिष्ट प्रबंधन एवं शोधन व्यवस्था के दूषित जल,राख, एवं दुर्गंधयुक्त वायु का उत्सर्जित करता है उनकी जांच मांग जिलाधिकारी महोदय अलीगढ़ से संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा द्वारा की गई है अलीगढ़ वासियों के जनजीवन से खिलवाड़ एवं काली नदी अस्तित्व बचाए जाती मुहिम में आप भी संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा साथ सहभागिता सुनिश्चित करें 👍
👍अतरौली में जेपी हिंदुस्तानी पर गोली चलाने वाला एक युवक गिरफ्तार* 👍अतरौलीः गांव बसई निवासी जेपी हिन्दुस्तानी की कार पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरा आरोपित फरार है, जिसकी तलाश जारी है। 👍कोतवाली के एसओ अंकित सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर पुलिस ने घटना के दिन बाइक चला रहे राजुल उर्फ नरेंद्र निवासी दाउदपुर हरदुआगंज तक पहुंची। थाने लाकर पूछताछ करने पर राजुल ने बताया कि जेपी हिन्दुस्तानी ने एक अस्पताल की शिकायत की थी, जिसका मोहित 👍अतरौली कोतवाली पुलिस हिरासत में गोली चलाने वाला आरोपित जागरण निवासी बड़ा गांव उखलाना के मामा पार्टनर हैं। घटना वाले दिन जेपी ने अस्पताल की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की थी। मोहित उसे धमकाने के इरादे से वहां गया था। राजुल ने बताया कि मोहित ने चलती बाइक से जेपी की गाड़ी पर गोली चलाई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एसओ ने कहा कि पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी थी। राजुल और मोहित को यह आभास हो गया था कि पुलिस उन तक पहुंचने वाली है, इसलिए वे लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे। सोमवार सुबह गांव चैंडौली के निकट राजुल को गिरफ्तार कर लिया गया, और उसने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस मुख्य आरोपित मोहित की तलाश कर रही है।
यह हैं विधानसभा अतरौली के वर्तमान विधायक श्री संदीप सिंह जी, जो उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री का दायित्व भी निभा रहे हैं। यह हाल ही में चल रहे विधानसभा सत्र का फोटो है। श्री संदीप सिंह जी के गले में जो मफलर साफ दिखाई दे रहा है, उस मफलर की कीमत ₹57,500 बताई जा रही है। वैसे कई अन्य वेबसाइटों पर मफलरों के दाम बहुत अधिक हैं; कुछ साइटों पर यह कीमत एक-एक लाख रुपये तक भी पहुँच जाती है। लेकिन यह कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट के वर्तमान दाम हैं, जो अब पहले से और भी महंगे हो चुके हैं। लेकिन जनता का सवाल सीधा और जायज़ है बेसिक शिक्षा के लिए ज़मीन पर काम कहाँ है? उसकी जीवनशैली और जनता की हालत की तुलना होना लोकतंत्र में स्वाभाविक है। ➡️ सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी और स्थानीय स्थिति के अनुसार, उनके कार्यकाल में न तो अतरौली में और न ही प्रदेश स्तर पर किसी नए सरकारी स्कूल के निर्माण की ठोस तस्वीर सामने आती है। ➡️ विधानसभा की कार्यवाही में कई बार यह स्पष्ट दिखता है कि हिंदी भाषा में प्रभावी ढंग से अपनी बात रखने में कठिनाई होती है, जबकि विभाग सीधे तौर पर शिक्षा से जुड़ा है। ➡️ विधायक निधि से जुड़े कार्य समय पर स्वीकृत व क्रियान्वित न होने के कारण राशि वापस जाने की शिकायतें स्थानीय स्तर पर सामने आती रही हैं, जिसका सीधा नुकसान अतरौली की जनता को होता है। आज अतरौली की वास्तविकता यह है कि लोधी समाज सहित अनेक गरीब परिवार बुनियादी ज़रूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कुछ परिवार ऐसे हैं जिनको समय पर राशन न मिले तो भोजन तक की व्यवस्था प्रभावित होती है। यह स्थिति किसी भी संवेदनशील जनप्रतिनिधि के लिए आत्ममंथन का विषय होनी चाहिए। दशकों से सत्ता एक ही प्रभावशाली परिवार के इर्द-गिर्द घूमती रही है, लेकिन विकास के सूचकांक पर अतरौली अन्य विधानसभाओं की तुलना में लगातार पीछे दिखाई देती है। यह केवल भावना नहीं, बल्कि ज़मीनी सच्चाई है जिसे जनता रोज़ जी रही है। और अब प्रतीकों की बात— जनप्रतिनिधि द्वारा सार्वजनिक कार्यक्रमों में उपयोग की जाने वाली महंगी व्यक्तिगत वस्तुएँ (जिनकी कीमतों की चर्चा आमजन में होती है) तब सवाल खड़े करती हैं, जब उसी क्षेत्र की जनता रोटी, शिक्षा और रोज़गार के लिए संघर्ष कर रही हो। यह पोस्ट किसी व्यक्ति विशेष के अपमान के लिए नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक जवाबदेही की माँग है। जनप्रतिनिधि का जीवन-स्तर और जनता की स्थिति जब एक-दूसरे से बिल्कुल उलट दिखे, तो सवाल पूछना अपराध नहीं, नागरिक का अधिकार है। पारदर्शिक राजनीति और जवाबदेह प्रतिनिधि आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है। लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब जनता को यह पता हो कि उसका प्रतिनिधि क्या कर रहा है, किसके लिए कर रहा है और जनता के संसाधनों का उपयोग कैसे हो रहा है। जो नेता सवालों से भागता है, वह जनता के भरोसे से भी भागता है। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करना आसान होता है, लेकिन चुनाव के बाद उन्हीं वादों का हिसाब देना ही असली राजनीति है। जनता अब सिर्फ भाषण नहीं, ज़मीन पर काम देखना चाहती है। विकास वही है जो गांव, गरीब, किसान, मज़दूर और युवा की ज़िंदगी में बदलाव लाए। प्रतिनिधि का काम सत्ता का सुख भोगना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को सुनना, समझना और उनका समाधान करना है। जब नेता जनता के बीच रहता है, उनकी भाषा बोलता है और हर सवाल का जवाब देता है, तभी विश्वास बनता है। आज जरूरत ऐसी राजनीति की है जिसमें डर नहीं हो, दबाव नहीं हो और सच बोलने वालों को कुचला न जाए। जनता मालिक है और नेता सेवक—जब यह भावना व्यवहार में आएगी, तभी सच्चा बदलाव होगा।