A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेआजमगढ़उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट दूल्हे के भाई सहित चार लोग घायल

आजमगढ़ थाना गंभीरपुर क्षेत्र के हुसेपुर गांव निवासी रामलाल अपने पुत्र की शादी सरायमीर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के महेंद्र यादव की पुत्री के यहां बारात लेकर गए शाम को विवाह का रस्म चल रहा था उधर डीजे पर गाना बज रहा था इसी बीच कुछ लोगों ने डीजे बंद करवाने पहुंचे और घराती और बाराती के बीच में कहा सुनी होने लगा मामला आगे बढ़ गया इस पर घराती पछ ने बरातियों को लाठी डंडे से दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे जिससे दूल्हे का भाई संदीप प्रदीप पुत्र रामलाल और सोनू और विश्वजीत चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए मामला आगे बढ़ता देख गांव के किसी व्यक्ति ने डायल 112 पर सूचना दी पुलिस द्वारा समझा बूझकर मामले को शांत किया गया इधर महेंद्र ने अपने ही गांव के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया

Back to top button
error: Content is protected !!