
झालावाड़, 11 मई। नर्सेज डे से एक दिन पूर्व झालावाड़ एसआरजी अस्पताल के समस्त नर्सिंग स्टाफ द्वारा नर्सिंग भर्ती 2013, 2018 एवं 2023 की तर्ज पर भर्ती प्रक्रिया मेरिट+बोनस आधार पर करवाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया।
कैंडल मार्च एसआरजी गणेश चौक से शुरू होकर मामा-भांजा सर्किल तक पहुंचा तथा वहां से वापस मेडिकल अधीक्षक कार्यालय तक निकाला गया। रैली के माध्यम से नर्सिंग कर्मचारियों ने सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया।
इस दौरान गवर्नमेंट यूनियन एसआरजी के अध्यक्ष लोकेश मीणा, सीपी शर्मा सहित बड़ी संख्या में नर्सिंग कर्मचारी उपस्थित रहे। कर्मचारियों ने कहा कि पूर्व भर्ती प्रक्रियाओं की तरह इस बार भी मेरिट एवं बोनस अंकों के आधार पर भर्ती की जाए, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके।









