
राज्य स्तरीय विद्यालय तिरंदाजी चयन प्रतियोगिता का आयोजन
आरा। खेल विभाग बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन भोजपुर द्वारा राज्य स्तरीय विद्यालय तिरंदाजी चयन प्रतियोगिता अंडर 14, 17, 19 बालक और बालिका का आयोजन भोजपुर तीरंदाजी अकादमी वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान आरा में कराया गया जिसमें विभिन्न जिला के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस चयन प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को
राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2024-25,
जो नाडियाड, गुजरात में 10 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक होने वाली प्रतियोगिता में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस चयन प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों मे अंडर-14 बालक इंडियन राउंड़ आयुश कुमार वहीं बालिका वर्ग में सुमन कुमारी, गायत्री शर्मा, रिकॉर्व राउंड बालक अंडर-14 में प्रिंस राज, बालिका वर्ग में सुनीता कुमारी, अंडर-17 इंडियन राउंड बालक में पीयूष कुमार, बालिका वर्ग में संस्कृति राज, लक्की कुमारी, साक्षी कुमारी। रिकॉर्व राउंड अंडर-17 में शुभम कुमार, सामर्थ कुमार, राहुल कुमार, रिकॉर्व अंडर-17 बालिका वर्ग में राजलक्ष्मी, माही कुमारी, अंडर-19 इंडियन राउंड में खुशबू कुमारी, खुशी कुमारी, बालक वर्ग में अभिषेक कुमार, रिकॉर्व राउंड बालक वर्ग में शुभम समीर, बालिका वर्ग में साहनी कुमारी, प्रियांशु कुमारी, कंपाउंड वर्ग अंडर-14 बालक रॉक सिंह, अंडर-17 आकाश कुमार, अंडर-19 रजनीश कुमार शामिल रहे।ये सभी खिलाड़ी भोजपुर तीरंदाजी अकादमी और खेलों इंडिया स्माल सेंटर और नीपू स्पोर्ट फाउंडेशन में नियमित अभ्यास करने वाले खिलाड़ी हैं।नीपू स्पोर्ट फाउंडेशन जो दुरौंधा गांव में है इसके भोजपुर तीरंदाजी अकादमी जो वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान आरा में स्थित हैं।इन दिनों संस्था के संस्थापक नीरज कुमार सिंह हैं जो अंतराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच है। प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले चंदन सिंह, अभिनाश ओझा, जयप्रकाश सिंह, सरोज कुमार निराला, रजनीश पाठक, मुकेश सिंह जैतेश, धनंजय सिंह, श्रीकृष्ण कुमार, अलख निरंजन, आशीष मिश्रा, अटल बिहारी, मिथलेश कुमार पांडे, पंकज शर्मा, रणजीत बहादुर, मुरली मनोहर सहित जिले की तमाम जनता सहित शारीरिक शिक्षकगणो ने शुभकामनाएं दी। इसकी जानकारी जिला खेल पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने दी।